फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Staff, teachers and veterinarians found absent in SDM's inspection

एसडीएम के निरीक्षण में कर्मचारी, अध्यापक और पशु चिकित्सक मिले गैरहाजिर

Fri, 17 Dec 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Staff, teachers and veterinarians found absent in SDM's inspection
हुडिना स्कूल का निरीक्षण करते एसडीएम । संवाद - फोटो : Narnol
एसडीएम मनोज कुमार ने शुक्रवार को स्कूल, आईटीआई तथा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीहमा पीएचसी में 6 कर्मचारी, रामपुरा पीएचसी में एक एमपीएचडब्ल्यू, एक-एक हेल्थ इंस्पेक्टर तथा एक पशु चिकित्सक गैरहाजिर मिले। इनकी न तो रजिस्टर में गैरहाजिरी चढ़ी हुई थी और न ही अप्लीकेशन। ये सभी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा बच्चों को कड़ाके की ठंड में जमीन पर बैठाया गया था। एसडीएम ने सीएमओ, डीईओ तथा पशु अस्पताल के अधिकारियों को गैरहाजिर मिले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन

अध्यापक मिले धूप सेकते, नहीं वितरित किए गए पेपर
एसडीएम ने सबसे पहले लहरोदा के राजकीय मिडिल स्कूल गया। यहां पर 4 अध्यापकों में से 3 अपने कमरे में न होकर बाहर बैठकर धूप सकते हुए मिले। विद्यार्थियों के टेस्ट चल रहा है। टेस्ट 9 बजे शुरू होना था, लेकिन 10 बजे तक पेपर ही वितरित नहीं हुए थे। इस पर एसडीएम ने कहा कि नियमानुसार 9 बजे ही पेपर वितरित किया जाए। पेपर होने के बाद विद्यार्थियों की छुट्टी न करके उन्हें अगले पेपर की तैयारी करवाएं। इसके अलावा विद्यार्थियों को बाहर न बैठाने के निर्देश दिए। राजकीय प्राइमरी व राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हुडिना का भी निरीक्षण किया, जहां सबकुछ ठीक मिला।
विज्ञापन

मुख्य अध्यापक ने छुट्टी के खाने में चढ़ाई लीव
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेेरोली अहीर का औचक निरीक्षण किया गया तो दो अध्यापक अनुपस्थित मिले। हाजिरी रजिस्टर में उनकी लीव चढ़ाई हुई थी, लेकिन जब एसडीएम ने मुख्य अध्यापक से अनुपस्थित अध्यापकों की अप्लीकेशन मांगी तो वे नहीं दिखा सके। इसके अलावा राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल व आईटीआई का औचक निरीक्षण किया। वहीं पर स्वास्थ्य केंद्र तथा पशु अस्पताल का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीहमा पीएचसी में छह कर्मचारी गैरहाजिर मिले
सीहमा की पीएचसी के निरीक्षण के दौरान 6 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसके अलावा सीहमा के पशु अस्पताल में एक डॉक्टर गैरहाजिर मिला। रामपुरा पीएचसी में निरीक्षण के दौरान एक एमपीएचडब्ल्यू तथा एक हेल्थ इंस्पेक्टर गैरहाजिर मिला। राजकीय प्राइमरी स्कूल रामपुरा, राजकीय प्राइमरी स्कूल सीहमा तथा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीहमा का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में बच्चे बाहर बैठे मिले। उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिए कि सभी बच्चों को डेस्क पर बैठाया जाए।

 लहरोदा स्कूल का औचक निरीक्षण करते एसडीएम । संवाद

लहरोदा स्कूल का औचक निरीक्षण करते एसडीएम । संवाद- फोटो : Narnol

 सरकारी महकमों का औचक निरीक्षण करते एसडीएम मनोज कुमार। संवाद

सरकारी महकमों का औचक निरीक्षण करते एसडीएम मनोज कुमार। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed