फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Staff nurse and patients kicked and kicked in Gyani ward, pregnant Gambhi

Mahendragarh-Narnaul News: गायनी वार्ड में स्टाफ नर्स और मरीजों के बीच चले लात घूसे, गर्भवती गंभीर

Sun, 27 Aug 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 27 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Staff nurse and patients kicked and kicked in Gyani ward, pregnant Gambhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड में रविवार सुबह स्टाॅफ नर्स व गर्भवती महिला और उसके परिजनों के जमकर लात घुसे चले। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन व गर्भवती के परिजनों ने एक दूसरे पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
अस्पताल में हंगामा की सूचना बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन गर्भवती महिला को गंभीर हालत के चलते उसे कोटपुतली लेकर गए हैं। मारपीट में गायनी विभाग में भर्ती एक अन्य महिला भी घायल हो गई, जिसे नागरिक अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। इस घटना में तीन नर्स व एक सफाई कर्मचारी भी घायल हो गई, जिनका उपचार भी नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को नांगल चौधरी की गर्भवती प्रिया नामक महिला को उसके परिजन प्रसव के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में लेकर आए थे। इसके बाद महिला को वार्ड में भर्ती करवाया गया, लेकिन गायनी वार्ड में गर्भवती को उल्टी होनी शुरू हो गई। इस बात को लेकर स्टाफ सदस्यों ने गर्भवती व उसके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उल्टी साफ करने के लिए कहा। इसका गर्भवती व उसके परिजनों ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। गर्भवती महिला के पति कपिल ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के पेट पर स्टाफ नर्सों ने लात मारी, जिससे पेट में तेज दर्द होना शुरू हो गया। इसके बाद गर्भवती के परिजन उसे प्रसव के लिए कोटपुतली लेकर गए। गर्भवती महिला व स्टाफ सदस्यों ने एक दूसरे पर मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन


गायनी वार्ड में सुबह गर्भवती महिला के परिजनों ने स्टाफ सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात डॉ. पूजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। घटना में जो भी दोषी है, उसकी जांच की जा रही है।
-डाॅ. कंवर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक नागरिक अस्पताल नारनौल।

वर्जन
नागरिक अस्पताल में मरीज और स्टाफ के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। अब दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-रविंद्र कुमार, एसएचओ, शहर थाना नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed