{"_id":"69cd60ede2537066b5045cfc","slug":"sports-nursery-players-lokesh-and-rohit-selected-in-the-army-narnol-news-c-196-1-nnl1005-137977-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खेल नर्सरी के खिलाड़ी लोकेश और रोहित सेना में हुए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खेल नर्सरी के खिलाड़ी लोकेश और रोहित सेना में हुए चयनित
Wed, 01 Apr 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। गांव दनचौली के खेल मैदान में संचालित एथलेटिक्स खेल नर्सरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले दो खिलाड़ियों का चयन खेल कोटे से सेना में हुआ है। लोकेश शर्मा का चयन अग्निवीर के तहत आर्मी और रोहित का चयन आरपीएफ में हुआ है।
खेल नर्सरी में इस समय करीब 40 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। गत वर्ष आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा था और खिलाड़ियों ने पदक जीते थे।
वहीं पुलिस व सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे अनेक युवा भी लंबी कूद, ऊंची कूद और दौड़ का अभ्यास कर रहे हैं। खेल नर्सरी से पहले भी करीब 5 खिलाड़ी खेल कोटे के तहत सेना में शामिल हुए हैं। कोच मंजीत कुमार ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों के चयन से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
सेना में शामिल होने का सपना बचपन से था। खेल ने मेरे सपने को पूरा किया। गांव में खेल के उत्थान के लिए कार्य करने का लक्ष्य है ताकि अधिक से अधिक युवा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े और गांव व जिले का नाम रोशन करें।-लोकेश शर्मा, एथलीट
-- -- -- -
खेल नर्सरी में दोस्तों को खेलते हुए देखकर अभ्यास करना शुरू किया था। युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भागीदारी अवश्य करें। खेल से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और खेल हमें सिखाता है कि अनुशासन व नियमित अभ्यास से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।-रोहित, एथलीट