फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sports icon invited on Yoga Day on 21st June

Mahendragarh-Narnaul News: 21 जून को योग दिवस पर स्पोर्ट्स आइकन को न्योता

Fri, 14 Jun 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 14 Jun 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sports icon invited on Yoga Day on 21st June
नारनौल। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिक से अधिक भागीदारी के लिए सभी एनजीओ, सामाजिक संगठन व जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। अधिकारी अभी से तैयारियां शुरू कर दें। ये निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्य सचिव के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक में दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी होंगे। इस बार योग दिवस पर स्पोर्ट्स आइकान को बुलाया जाए। इस मौके पर एसएचजी का स्टाल लगेगा। कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री के संबोधन को बड़ी एलईडी स्क्रीन पर देखा जाएगा। डीसी ने बताया कि योग प्रशिक्षण 15 जून तक आईटीआई में चल रहा है। इसमें सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भाग लें। इसके बाद 19 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक जिला स्तर पर योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूल, कालेज, गुरुकुल, विश्वविद्यालय, जनसाधारण, योग संस्थान, पुलिस, एनसीसी कैडेट, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट और गाइड हिस्सा लेंगे। इस बैठक में एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम नारनौल डॉ. जितेंद्र सिंह तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. अजीत यादव के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन





यहां कराएं पंजीकरण


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा आमजन गूगल फॉर्म https://forms.gle/FEC61RD5pk6L39m46 पर पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01282-298205 पर भी फोन करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed