{"_id":"69bee3162e7525bc2b0be98e","slug":"sports-competitions-will-be-held-on-26th-and-27th-in-baba-sitanaths-fair-narnol-news-c-196-1-nnl1010-137503-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाबा सीतानाथ के मेले में 26 व 27 को होंगी खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाबा सीतानाथ के मेले में 26 व 27 को होंगी खेल प्रतियोगिताएं
Sat, 21 Mar 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। गांव चिंडालिया में बाबा सीतानाथ के मेले में 26 व 27 मार्च को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें विजेता टीमों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
मेला कमेटी के उप प्रधान योगेश लांबा ने बताया कि 26 मार्च को हरियाणा स्टाइल पुरुष वर्ग में कबड्डी होगी। इसमें प्रथम विजेता टीम को 41 हजार, द्वितीय को 25 हजार, तृतीय 5100 व चतुर्थ को 5100 रुपये इनाम दिया जाएगा। फाइनल मैच 27 मार्च को होगा।
26 मार्च की रात्रि को भजन कीर्तन होगा। नेशनल कबड्डी महिला वर्ग की प्रतियोगिता 27 मार्च को होगी। इसमें प्रथम विजेता टीम को 41 हजार, द्वितीय को 25 हजार, तृतीय को 5100 रुपये व चतुर्थ इनाम 5100 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
27 मार्च को देशी घी के भंडारे का आयोजन रामचंद्र की ओर से किया जाएगा। 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों की दौड़ में प्रथम विजेता को 2100, द्वितीय को 1100 और तृतीय को 500 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
1600, 400, 100 मीटर पुरुष व महिला दौड़ में प्रथम को 2100, द्वितीय को 1100 और तृतीय को 500 रुपये इनाम दिया जाएगा। महिलाओं की मटका दौड़ प्रतियोगिता मे प्रथम को 2100 द्वितीय को 1100 व तृतीय को 500 रुपये इनाम दिया जाएगा।
इस मौके पर घुड़दौड का आयोजन भी होगा। इसमे प्रथम 2100 द्वितीय को 1100 रुपये की इनाम दी जायेगी तथा रस्सा कशी प्रतियोगिता 26-27 मार्च को होगी, जिसमें प्रथम को 5100, द्वितीय को 3100 की इनाम दी जाएगी। कब्बडी में भाग लेने वाली टीम अगर इनाम से वंचित रहती है तो 2000 रुपए किराए के दिये जाएंगे।