फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sports competition in Baba Bhaiya's fair on November 3 in village Jhagdoli

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा भैंया के मेले में खेल प्रतियोगिता तीन नवंबर को गांव झगड़ोली में

Wed, 22 Oct 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 22 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sports competition in Baba Bhaiya's fair on November 3 in village Jhagdoli
महेंद्रगढ़। गांव झगड़ोली में तीन नवंबर को लगने वाले बाबा भैंया के मेले काे लेकर ग्राम पंचायत व युवाओं की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कुश्ती दंगल, कबड्डी, वाॅलीबाॅल प्रतियोगिताओं सहित अन्य आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन

दो नवंबर को रात्रि जागरण में गायक कलाकार पंकज यादव, दीप चौधरी, नीतू भाटी, अजीत बैसला, उमाशंकर जोशी, सुनील चौहान, महेंद्र सिंह झंडू हास्य कलाकारों द्वारा बाब भैंया की महिमा का गुणगान किया जाएगा। तीन नवंबर को मेला व भंडारा आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

सरपंच मुकेश सोनी ने बताया कि मेले के अवसर पर ओपन कबड्डी में विजेता को 71 हजार व उप विजेता को 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा जबकि 55 किलो भार वर्ग में विजेता को 21 हजार व उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। 40 किलो भार वर्ग में विजेता टीम को 5100 व उप विजेता टीम को 2100 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वालीबॉल प्रतियोगिता में विजेता को 15 हजार रुपये व उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। 1600 मीटर दौड़ में प्रथम को 2100 व द्वितीय को 1100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। लंबी कूद में प्रथम को 2100 व द्वितीय को 1100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। ऊंची कूद में प्रथम को 2100 व द्वितीय को 1100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। बूढ़ों की दौड़ में प्रथम को 2500 व द्वितीय को 21 रुपये का इनाम दिया जाएगा। रस कस्सी में प्रथम को 2100 व द्वितीय का 1100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में कुश्ती दंगल भी आयोजित किया जाएगा। इसमें 11 हजार रुपये इनाम की दो कुश्ती, 5100 की पांच कुश्ती, 3100 की पांच कुश्ती, 2100 की पांच कुश्ती, 1100 की पांच कुश्ती, 500 की पांच कुश्ती करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed