फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Splendid Performance by Women's College Students in MA History

Mahendragarh-Narnaul News: एमए इतिहास में महिला महाविद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

Mon, 16 Mar 2026 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Splendid Performance by Women's College Students in MA History
फोटो नंबर-05मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते प्राचार्य आरपी सिंह व अन्य स्टाफ सदस्य। स्रोत-
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय की एमए इतिहास प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। मीरपुर की इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी की ओर से जारी परिणाम में महाविद्यालय की पांच छात्राओं ने यूनिवर्सिटी की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

जारी टॉपर सूची के अनुसार छात्रा रिंकु सुपुत्री देवराज ने 8.46 एसजीपीए प्राप्त कर विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं वंशिका चौधरी सुपुत्री सर्वेश कुमार ने 8.31 एसजीपीए के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

छात्रा शानवी सुपुत्री रवींद्र यादव ने 8.15 एसजीपीए के साथ आठवां और मन्नत सुपुत्री सतवीर सिंह ने 8.15 एसजीपीए के साथ नौवां तथा सोनू सुपुत्री सज्जन सिंह ने 8.15 एसजीपीए के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि यह सफलता छात्राओं के कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार को भी विशेष रूप से बधाई दी।

इस अवसर पर डॉ. अजय, डॉ. अश्विनी भारद्वाज, डॉ. शर्मिला यादव, संजीव यादव तथा सुनील कुमार एलए ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed