फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Speed ??up the development works in the city and get them completed soon: Omprakash Yadav

शहर में विकास से जुड़े कार्यों में तेजी लाकर जल्द पूरा करवाएं ः ओमप्रकाश यादव

Mon, 28 Mar 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Speed ??up the development works in the city and get them completed soon: Omprakash Yadav
नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक करते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव। संवाद - फोटो : Narnol
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने सोमवार को नगर परिषद अधिकारियों की कैंप कार्यालय में बैठक लेकर शहर में चल रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के आदेश दिए। वहीं शहर में चल रहे पिछले कार्यों पर अधिकारियों से रिपोर्ट ली।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने नगर परिषद के अधिकारियों से कहा कि कुछ समय बाद बरसात का मौसम आ जाएगा। इसलिए शहर में बारिश के पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि मोहल्ला राव में बरसात के समय पानी खड़ा हो जाता है। इसलि पाइप लाइन लगाकर इसकी व्यवस्था की जाए। टीबी अस्पताल के पास निर्माणाधीन सड़क पर पुलिया बनाया जाए ताकि बरसात के समय पानी ना रुके। नसीबपुर स्थित जेठू धाम के पास खड़े पानी को नाला बनाकर व पाइप लाइन लगाकर निकालने के आदेश दिए। राज्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शहर में विकास से जुड़े कार्यों में तेजी लाकर जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में ढिलाई व कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार ने शहर के विकास को गति देने और आमजन को प्राथमिकता के आधार पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अनेक घोषणाएं की हुई है जो कार्य लंबित हैं उन पर शीघ्र कार्य किया जाए। प्रशासन और विभागीय अधिकारियों का दायित्व बनता है कि सरकार द्वारा की गई घोषणाओं से जुड़े प्रोजेक्ट व कार्यक्रमों को निर्धारित समय पर सीमा पर पूरा करवाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर अधीक्षक अभियंता अंकित वशिष्ठ, अनिल कुमार, नितिन यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed