फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Special vaccination campaign from today, health department completed all preparations

जिला में विशेष टीकाकरण अभियान आज से, स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी की

Sun, 14 Mar 2021 10:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Special vaccination campaign from today, health department completed all preparations
जिले में 15 मार्च से चलने वाले विशेष टीकाकरण अभियान के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचाई जा चुकी हैँ। इसी संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने चिकित्सकों की बैठक ली और उन्हें मोटिवेट किया। जिले में 51 जगहों पर विशेष टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिले में 51 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक स्थान पर एक टीम मौजूद रहेगी। जिसमें चार स्वास्थ्यकर्मी होंगे। एक सदस्य पंजीकरण करेगा और डॉक्यूमेंट की वेरिफिकेशन करेगा, दूसरा सदस्य टीकाकरण तथा दो सदस्य टीका लगने के बाद आधे घंटे तक लाभार्थी पर नजर रखेंगे ताकि किसी प्रकार का दुष्प्रभाव न हो। ऑब्जर्वेशन के लिए आयुर्वेद चिकित्सक तथा दंत चिकित्सकों को लगाया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में 4270 हेल्थ केयर वर्कर्स को पहली और 2856 हेल्थ केयर वर्कर्स को दूसरी डोज लग चुकी है। 1697 फ्रंटलाइन वर्कर को पहली डोज और 131 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसके अलावा जिले में 60 वर्ष से अधिक उम्र के 2791 लोगों को डोज लगाई जा चुकी है। 45 से 60 वर्ष उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रस्त 70 नागरिकों को डोज लगाई गई है। बैठक में डॉ. रामनिवास व डॉ. नरेंद्र व अन्य चिकित्सक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन--
अभियान के दिन जिले में 51 जगहों पर सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक टीका लगाया जाएगा। आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स तथा पंचायत सचिव लोगों को केंद्र तक लाने में सहयोग करेंगे। सोमवार को जिन जगहों पर टीके लगेंगे उन्हीं जगहों पर एक महीने बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी। यह डोज लगवानी बहुत ही जरूरी है।
-डॉ. अशोक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
-यहां लगेंगे कोराना के टीके
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 15 मार्च को जिला अस्पताल नारनौल, उपमंडल अस्पताल महेंद्रगढ़ व कनीना में कोविड-19 के टीके लगेंगे। इसी प्रकार दौचाना, सतनाली, सेहलंग, अटेली, नांगल सिरोही व नांगल चौधरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजावास, मुंडियाखेड़ा, बलाहा कला, छिलरो, बिगोपुर, रामपुरा, माधोगढ़, पाली, सेहलंग, धनौंदा, बाछौद, सिहमा, मालड़ाबास, बुढ़वाल, सिरोही बहाली, बायल, मंडाणा व आंतरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीके लगाए जाएंगे। इसी प्रकार उप स्वास्थ्य केंद्र ककराला, सुंदरह, दौंगड़ा अहीर, कोरियावास, डोहर कला, मौखुता, मंडलाना, नावा, बारडा, बसई, बागोत, पाथेड़ा, कांटी, तिगरा, डेरोली अहीर, दुलोठ अहीर, देवास, दताल, थनवास, भुंगारका, नांगल दुर्गू, ढाणी बाठोठा व मेघोत हाला उप स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 के टीके लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्राइवेट विजय अस्पताल नारनौल, शांति अस्पताल नारनौल, संवेदना अस्पताल नारनौल, गेटवेल अस्पताल नारनौल, हेमंत अस्पताल नारनौल व गंगा देवी पांडेय अस्पताल महेंद्रगढ़ में कोविड-19 के टीके लगाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि निजी अस्पतालों में प्रति डोज 250 रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed