{"_id":"67645f7715ca3da30305da36","slug":"special-train-will-stop-at-narnaul-narnol-news-c-196-1-nnl1004-119385-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्पेशल ट्रेन का नारनौल में होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्पेशल ट्रेन का नारनौल में होगा ठहराव
Thu, 19 Dec 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-20नारनौल रेलवे स्टेशन से गुजरती रेलगाड़ी।
नारनौल। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में 9 ट्रिप का विस्तार किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09001/09002, मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि मुंबई सेंट्रल से 20 दिसंबर से 17 जनवरी तक (9 ट्रिप) और भिवानी से 21 दिसंबर से 18 जनवरी तक (9 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
अभी जयपुर स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्या 09001/09002, मुंबई सेंट्रल-भिवानी-मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 20 दिसंबर से और भिवानी से 21 दिसंबर से अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-नारनौल-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग के कारण मार्ग में यह ट्रेन रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।