{"_id":"69974d83947b6e9b440b6dae","slug":"special-train-will-start-from-today-for-khatu-dham-fair-narnol-news-c-196-1-nnl1003-136310-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खाटू धाम मेले को लेकर आज से शुरू होगी विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खाटू धाम मेले को लेकर आज से शुरू होगी विशेष ट्रेन
विज्ञापन
फोटो नंबर-10नारनौल का रेलवे स्टेशन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। राजस्थान स्थित खाटू धाम में 21 फरवरी से शुरू होने वाले फाल्गुनी मेले को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से फुलेरा जंक्शन रेलवे स्टेशन तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 20 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक तीन ट्रिप में संचालित होगी।
यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से शाम 7:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 2:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी। यह ट्रेन नारनौल में रात 10:58 बजे पहुंचेगी।
वापसी दिशा में फुलेरा से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच 21 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक तीन ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन फुलेरा से सुबह 11:40 बजे रवाना होकर शाम 6:05 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। यह ट्रेन रींगस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12:40 बजे पहुंचेगी और इसके बाद दोपहर 2:41 बजे नारनौल पहुंचेगी।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन मार्ग में दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन, गुड़गांव, पटौदी रोड रेलवे स्टेशन, रेवाड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन, कुंड रेलवे स्टेशन, अटेली रेलवे स्टेशन, डाबला रेलवे स्टेशन, मावंडा रेलवे स्टेशन, नीम का थाना, कांवट रेलवे स्टेशन, श्रीमाधोपुर और रेनवाल रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव करेगी।
इस विशेष ट्रेन में 15 साधारण श्रेणी के कोच और 2 गार्ड डिब्बे लगाए जाएंगे। कुल 17 कोच वाली इस ट्रेन से श्रद्धालुओं और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।