फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Special staff team caught holding illegal liquor attacked, police had to shoot to save lives

अवैध शराब पकड़ने स्पेशल स्टाफ की टीम पर हमला, पुलिस को जान बचाने के लिए करनी पड़ी फायरिंग

Wed, 02 Sep 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Special staff team caught holding illegal liquor attacked, police had to shoot to save lives
गांव सोहड़ी में मंगलवार की रात को अवैध शराब पकड़ने गई महेंद्रगढ़ स्पेशल स्टाफ की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। दो पुलिस जवानों को चोटें भी आईं। स्पेशल स्टाफ की ओर से हिरासत में लिए गए आरोपी को ग्रामीणों, परिजनों ने छुड़वा लिया। पुलिस को फायरिंग कर अपनी जान बचानी पड़ी। पुलिस ने आरोपी के पिता, गांव के सरपंच सहित चार नामजद, कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बाद में पुलिस ने आरोपी को छुड़ाने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन

एक सितंबर की शाम स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ को सूचना मिली कि सोहड़ी गांव में अमित अवैध शराब की बिक्री कर रहा हैं। सूचना मिलते ही पुलिस शाम करीब 8 बजे गांव सोहड़ी गांव पहुंची। अमित के मकान पर छापा मारकर 6 पेटी अवैध देसी शराब और 8 बोतल अंग्रेजी की बरामद की है। जब पुलिस ने आरोपी अमित को पकड़ा तो आरोपी के परिवार, सरपंच सहित अन्य लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। हमलावरों ने स्पेशल स्टाफ की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। हमले में पुलिस कर्मचारी अशोक, अमित को चोटें आईं। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने कहा कि हमलावर आरोपी अमित को छुड़वाने में कामयाब हो गए। इसके बाद आरोपी अमित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सतनाली पुलिस ने एएसआई गुणपाल की शिकायत पर अमित, उसके पिता मैनपाल, दीवान, सरपंच कर्ण सिंह व अन्य के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी दीवान एवं दीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को वीरवार को महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में अभी और भी आरोपियों की गिरफ्तारी होनी है। पुलिस मौके पर बनाई गई वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। इस मामले में नामजद आरोपी अमित, सरपंच की भी अभी गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच ने आरोप निराधार बताए
सोहड़ी के सरपंच कर्ण सिंह ने कहा कि स्पेशल स्टाफ की ओर से लगाए आरोप निराधार हैं। सरपंच ने कहा अगर वे मौके पर पहले पहुंचे होते तो विवाद की नौबत ही नहीं आती। कर्ण सिंह ने कहा कि गोली चलने की सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने लोगों व पुलिस कर्मचारियों को समझाकर मामले को शांत करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed