{"_id":"67a266952250db675307680f","slug":"special-attention-should-be-paid-to-cleanliness-in-the-city-dmc-narnol-news-c-196-1-mgh1001-121008-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए : डीएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए : डीएमसी
Wed, 05 Feb 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिला नगर आयुक्त और अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में जिले के सभी नपा अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान सभी शहरों के विकास कार्यों व योजनाओं की समीक्षा की गई।
डीएमसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। समय-समय पर जन भागीदारी के साथ भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि हर रोज स्वच्छता एप पर आने वाली शिकायतों का संबंधित अधिकारी हर रोज निराकरण करें। इसकी समीक्षा लगातार होगी।
उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि जिले के शहरी क्षेत्रों में सफाई के लिए नागरिक स्वच्छता एप पर शिकायत दर्ज कराएं। इस एप से नगर पालिका व नगर परिषद भी जुड़े हुए हैं। समस्या का फोटो इस एप पर अपलोड करने, सीधे नगर परिषद, पालिका के सफाई निरीक्षक के पास पहुंच जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में गंदगी फैलाने वालों पर भी जुर्माना लगाया जाए।
विज्ञापन
डीएमसी ने हाउस टैक्स पर जोर देते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए नगर परिषद व नगर पालिकाओं की आमदनी बढ़नी जरूरी है। ऐसे में तुरंत प्रभाव से हर रोज नोटिस भेजे जाएं। डिफाल्टर की सूची तैयार करें। साथ ही जिन सरकारी विभागों का बकाया है, उन्हें भी टैक्स भरने के लिए लगातार पत्राचार करें।
इसके अलावा उन्होंने बैठक में पीएम स्वनिधि, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान, स्ट्रीट लाइट, कोर्ट केस, स्वामित्व योजना, कचरा निस्तारण, अवैध निर्माण रोकने तथा सीएम अनाउंसमेंट सहित अन्य विषयों पर बारी-बारी से समीक्षा की। बैठक में कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल व एक्सईएन सुंदर श्योराण के अलावा विभिन्न नगर पालिकाओं के सचिव व स्टाफ भी मौजूद थे।
स्वच्छता एप का इस्तेमाल करने का ये है तरीका:
- गूगल प्ले स्टोर या नगर निगम की वेबसाइट से एप डाउनलोड करें।
- एप में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करें।
- पोस्ट ए कंप्लेंट पर क्लिक करें।
- शिकायत की श्रेणी चुनें।
- शिकायत से जुड़ी फोटो लें।
- फोटो के साथ-साथ गूगल लोकेशन या मैनुअली लैंडमार्क चुनें।
- सबमिट करने पर, आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा।
- शिकायत का समाधान होने पर, आपको एप पर सूचना मिलेगी।