फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   sp meetingm pending cases, solve, immediate, naarnaul

पेंडिंग मामलों का जल्द करें निपटारा

Wed, 22 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 22 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
sp meetingm pending cases, solve, immediate, naarnaul
पेडिंग मामलों को जल्द निपटाएं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने सोमवार की शाम रघुनाथपुरा पुलिस फायरिंग रेंज पर जिले के सभी डीएसपी और एसएचओ की बैठक ली।पुलिस अधीक्षक ने बैठक में एसएचओ को पहले ही पेंडिंग मुकदमों की फाइल लेकर आने के आदेश दिए थे। पेंडिंग मुकदमों की फाइलों का पुलिस अधीक्षक ने बारीकी से अवलोकन किया  और सभी एसएचओ को जल्द से जल्द पेंडिंग पड़े मुकदमों का निपटारा करने व मुकदमों के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को चोरी व पशु चोरी की घटनाओं को रोकने के लिये गांवों के सरपंच से मिलकर गांव में ठीकरी पहरा लगवाने की बात कही। ताकि चोरी की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाली दरखास्त पर तुरंत कार्यवाही करे। थाने में आने वाले पीड़ित व्यक्ति की मद्द करके उसका पूरा सहयोग करे, वहीं पीड़ित को थाने के बार-बार चक्र लगवाकर उसे परेशान न करे। अगर पीड़ित व्यक्ति द्वारा उन्हेें कार्यवाही न होने की शिकायत मिली तो उस पुलिस कर्मचारी, अधिकारी से जवाब तलब करने के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा रात के समय गश्त करें। वाहनों की चेकिंग करे। ओवरलोड वाहनों पर बंदिश रखे। वहीं अपने-अपने थाना  क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों पर भी शिकंजा कसे। पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना एसएचओ सरोज बाला को आदेश दिए की हर रोज महिला स्कूल व कालेजों के खुलने के बाद उनके पास गश्त करें और वहां घूमने वाले आवारा लड़कों पर शिकंजा कसे। बैठक में डीएसपी महेश कुमार, महेंद्रगढ़ डीएसपी ब्रह्मसिंह, रीडर सुरेंद्र, स्टेनो नारायण व पीआरओ नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed