फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   sp gets invoice for those who leave the house

घर से निकलने वालों का एसपी ने करवाया चालान

Wed, 01 Apr 2020 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
sp gets invoice for those who leave the house
महावीर चौक पर एसपी सुलोचना गजराज बुजुर्ग से पूछताछ करतीं हुईं। - फोटो : Narnol
शहर में दस नाके लगे होने के बाद भी लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। इससे एक सप्ताह बाद भी लॉकडाउन पूरी तरह से लागू नहीं हो पा रहा है। इसे देखते हुए एसपी बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे महावीर चौक पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक अपने सामने ही वाहनों का चालान कराया। इस दौरान करीब 45 वाहनों का चालान हुआ और 15 वाहनों को इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना वायरस को देखते हुए 25 मार्च से पूरे शहर में लॉकडाउन लागू है। इसके तहत पुलिस ने जिले की सीमाओं पर 11 नाके लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी थी। जिससे शहर में आने वाले को रोका जा सके। दूसरी ओर शहर में लॉकडाउन की कड़ाई से लागू करने के लिए पुलिस ने 10 नाके लगा दिए थे। इसके बाद भी लोग सड़क पर आ रहे थे। सोमवार को एसपी सुभलोचना गजराज ने खुद मोर्चा संभाल लिया। एसपी सुबह ही सिविल ड्रेस में शहर का कनॉट प्लेस कहा जाने वाले महावीर चौक पहुंचीं। इसके बाद चौक पर तैनात पुलिस अलर्ट हो गई। इसके बाद एक के बाद एक वाहन चालकों के चालान होने लगे। इसलिए शहर का एक प्रकार से कनॉट प्लेस कहे जाने वाले महावीर चौक के चारों ओर से नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। शहर में बहादुर सिंह तालाब, बहरोड़ रोड, गंदा नाला, कोर्ट रोड, नांगतिहाडी रोड, सिंचाई विभाग सिंघाणा रोड, पुल बाजार, राजीव चौक, सैनी धर्म काटा व मेहता चौक में सुबह सात से रात नौ बजे तक नाका लगाया गया है।
विज्ञापन

चालान कटता देख कई लौटे : जांच के दौरान कई लोगों के पास वाहन के पूरे कागजात होने के बावजूद भी चालान भुगतना पड़ा। कई लोग हेलमेट नहीं पहन रखा था। कई लोग ऐसे भी थे, जो अस्पताल जा रहे थे। लेकिन, हेलमेट नहीं पहने हुए थे। ऐसे में पुलिस ने उनके अस्पताल तो जाने के दिया। लेकिन, हेमलेट न होने पर चालान हुआ। इस दौरान कुछ युवतियां भी मिली, जो हेमलेट नहीं लगा रखी थी। उनका भी चालान हो गया। एसपी के मौके पर होने के कारण पुलिस भी एक के बाद एक चालान करती जा रही थी। इस दौरान कुछ पुलिस वाले भी सुबह बिना हेलमेट के महावीर चौक आ रहे थे। एसपी के होने के कारण भी बाइक रोककर खड़े हो गए। कई बाइक सवारों में चौक के हालात को देखते हुए दूसरे रास्ते से लौट गए। इसके बाद एसपी ने नाकों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों पर कार्रवाई करने को कहा
शहर के कई दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे घेरा नहीं बनाया है। जिससे की लोग एक-एक मीटर की दूरी पर खड़े होकर सामान लें। एसपी ने मौके पर सिटी थाना प्रभारी संतोष कुमार को आदेश दिया है कि कई दुकानदार नियमों को लेकर गंभीर नहीं हैं। एसपी ने एसएचओ से कहा कि दोबारा से सभी दुकानदार अपनी दुकान के आगे घेरा बनवाएं। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग को लागू किया जा सके।
एक सप्ताह में 600 चालान
लॉकडाउन के चलते ट्रैफिक पुलिस ने सप्ताह भर में 600 वाहनों का चालान व 85 वाहनों को इंपाउंड किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन चलते बिना वजह वाहनों पर घूमने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। एक सप्ताह में पुलिस ने जिले में करीब 600 वाहनों के चालान व 85 वाहनों को इंपाउंड भी किया है। इससे करीब 27 लाख रुपये वसूला गया है।
मोहल्लों में ग्रुप में इकट्ठा होने पर तीन केस दर्ज कर दस लोगों को किया गिरफ्तार
एसपी ने निजी वाहन से शहर का दौराकर तैयारियों का लिया जायजा
लॉकडाउन के दौरान मोहल्लों में ग्रुप में इकट्ठा होने पर पुलिस ने तीन केस दर्ज कर दस लोगों को गिरफ्तार किया है। बाद में सभी को जमानत मिल गई। दूसरी ओर एसपी ने निजी वाहन से शहर का दौरा किया। कुछ नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने एसपी के वाहन के बारे में जानकारी नहीं ली। इसके बाद एसपी ने सभी नाकों पर सख्ती से वाहनों की जांच करने को निर्देश दिया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिले में लॉकडाउन लागू है और धारा 144 लागू है। प्रशासन व पुलिस के बार-बार समझाने के बाद भी लोग बिना वजह घर से निकल रहे हैं। मोहल्लों में लोग ग्रुप में इकट्ठा हो रहे हैं। इस पर एसपी सुलोचना गजराज ने सिटी थाना प्रभारी समेत अन्य एसएचओ को आदेश दिए हैं कि बिना वजह घर से बाहर घूमने वालों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार किया जाए। इस पुलिस ने मोहल्ला खरकड़ी, मोहल्ला राव का और नलापुर में धारा 144 के उलंघन करने पर तीन केस दर्ज कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस राइडर व पीसीआर पर मोहल्ला गलियों में भी गश्त करेगी। बेवजह घुमने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा। दूसरी ओर लोगों को कोरोना वायरस से बचने व घर में रहने के लिए पुलिस मुहर बनवाई है। जिसे अखबारों व दुकानों की पर्ची पर लगाई जाएगी। एसपी ने सभी से अपील की हैं कि घर में रहें सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed