{"_id":"67193a5a1998cb7c8e0ae666","slug":"souvenir-of-national-seminar-released-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112893-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय सेमिनार की स्मारिका का किया विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय सेमिनार की स्मारिका का किया विमोचन
Wed, 23 Oct 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- राष्ट्रीय सेमिनार की स्मारिका का विमोचन करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार--स्रोत
महेंद्रगढ। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा 27 नवंबर को विकसित भारत में महिलाओं का योगदान विषय पर केंद्रित सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।
भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित इस राष्ट्रीय सेमिनार का उद्देश्य आर्थिक विकास को गति देने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालना है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने सेमिनार की स्मारिका का विमोचन करते हुए कहा कि भारत की हरित क्रांति में पंजाब और हरियाणा का विशेष योगदान रहा है। हालांकि, महिलाओं की समान भागीदारी के बिना आर्थिक विकास की पूरी क्षमता का दोहन नहीं हो पाता है। प्रगति के बावजूद, लैंगिक असमानताएं इन क्षेत्रों की समावेशी प्रगति में बाधा डालती हैं।
सेमिनार के निदेशक प्रो. रंजन अनेजा ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में महिलाओं को संसाधनों, शिक्षा और आर्थिक अवसरों तक सीमित पहुंच जैसी विविध चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।