फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sonam selected in UPSC Geo Scientist

सोनम का यूपीएससी जियो साइंटिस्ट में चयन

Sun, 01 Aug 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sonam selected in UPSC Geo Scientist
सोनम। - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़ जिले के गांव दुबलाना की सोनम यादव पुत्री उदय यादव ने यूपीएससी जियो साइंटिस्ट 2020 में चयनित होकर अपने क्षेत्र व माता-पिता का नाम रोशन किया है। सोनम के दादा सभाचंद ने बताया कि शुक्रवार को परिणाम आया तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

सोनम ने यूपीएससी जियो साइंटिस्ट में चयनित होकर गांव का नाम रोशन कर दिया। महेंद्र सिंह ने बताया कि सोनम बचपन से ही पढ़ाई में होशियार थी। उन्होंने दसवीं में 97.6 व 12वीं में 93.4 अंक लेकर परीक्षा पास की थी। उसके बाद बीएससी केमिस्ट्री ऑनर्स दिल्ली यूनिवर्सिटी के मैत्री कॉलेज से पूरी की तथा एमएससी भी हिंदू कॉलेज डीयू से की है। सोनम ने नेट जेआरएफ एआईआर 54 रैंक तथा गेट की परीक्षा एआईआर 61 रैंक के साथ क्वालीफाई की। इस उपलब्धि पर संजय, नरेश, अजय, ओमप्रकाश, सतीश पूर्व जिला प्रमुख, देशराज पूर्व सरपंच, गजराज पूर्व सरपंच, रामनिवास, लालचंद, राजेंद्र व सुमन आदि ने सोनम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed