फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   solar water pump

अक्षय ऊर्जा विभाग लगाएगा सोलर वाटर पंप

Sat, 07 Nov 2015 12:42 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Sat, 07 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन

परंपरागत पंपिंग सिस्टम की निर्भरता कम करने के मकसद से अक्षय ऊर्जा विभाग हरियाणा की ओर से सोलर वाटर पंप लगाए जाएंगे। विभाग ने 4800 वाट और 1800 वाट के तीन टाईप सोलर वाटर पंपों के लिए आवेदन मांगे हैं। खास बात ये है कि इन पंपों पर सब्सिडी दी जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है।

विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त आरएस वर्मा ने बताया कि अक्षय ऊर्जा विभाग हरियाणा /हरेडा का उद्देश्य है कि हम परंपरागत पंपिंग सिस्टमों पर कम निर्भर रहें और ईंधन की बचत भी हो। उन्होंने बताया कि 1800 वाट और 2 हार्स पावर मोनोब्लॉक पंप 10 मीटर तक की गहराई से पानी उठाने में सक्षम है। यह पंप सेट एक दिन में लगभग 180000 लीटर पानी निकालता है। इस पंप कुल कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये है। इस पर लगभग 1.50 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। इसी प्रकार 1800 वाट 2 हार्स पावर सबमर्सिबल पंप 30 मीटर तक की गहराई से पानी उठाने में सक्षम है। यह पंप सेट एक दिन में लगभग 63000 लीटर पानी निकालता है।
विज्ञापन


इस पंप की कुल कीमत लगभग 2.60 लाख रुपये है जिस पर लगभग 1.56 लाख  रुपये का अनुदान होगा। इसके अलावा 4800 वाट 5 हार्स पावर सबमर्सिबल पंप 50 मीटर तक की गहराई से पानी उठाने में सक्षम है। यह पंप सेट एक दिन में लगभग 91200 लीटर पानी निकालता है । इस पंप की कुल कीमत लगभग 5.50 लाख रुपये है जिस पर लगभग 3.30 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह योजना किसान, डेयरी व्यवसायी, पंचायत संस्थान आदि जिन्हें सिंचाई, बागवानी व पीने के पानी के लिए पंप की जरूरत होती है उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। उन्होंने बताया कि जो भी किसान, डेयरी व्यवसायी, पंचायत या संस्थान अपने यहां पर सिंचाई, बागवानी या पीने के पानी के लिए सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम लगवाना चाहते हैं उन्हें 2000 रुपये की राशि का बैंक ड्राफ्ट निदेशक, हरेडा पंचकूला के नाम बनवाकर प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न करना होगा।

इस योजना का लाभ पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। प्रार्थना पत्र का  प्रारूप अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस को प्राप्त कर सकते हैं अथवा हमारी वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एचएआरईडीए डॉट  जीओवी डॉट इन से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed