{"_id":"35e26e4f3cf02524f3b9ab7bed3eb2a1","slug":"solar-power-plant-lucky-draw-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलोवाट सोलर पावर प्लांट के ड्रा 9 को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किलोवाट सोलर पावर प्लांट के ड्रा 9 को
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किलोवाट सोलर पावर प्लांटों के लिए आगामी 9 नवंबर को ड्रा निकाले जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि अक्षय ऊर्जा विभाग हरियाणा द्वारा सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विशेष अनुदान पर एक-एक किलोवाट के सोलर पावर प्लांट लगवाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे।
विज्ञापन
आरएस वर्मा वर्मा ने बताया की एक किलोवाट के सोलर पावर प्लांट की कुल कीमत लगभग 13470 रुपये है। जिस पर भारत सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा 70410 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में सौर ऊर्जा के प्रति लोगों का भारी उत्साह है। इस जिले के लिए 01-01 किलो वाट के 05 सोलर पावर प्लांट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन प्रार्थियों के प्रार्थना पत्रों को वरीयता दी जाएगी। जिन्होंने ये लक्ष्य प्राप्त होने से पहले आवेदन किया हुआ है। इस
विज्ञापन
जिले में एक प्रार्थी ने पहले आवेदन किया हुआ है ।
उन्होंने बताया कि सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए 2 नवंबर तक 35 प्रार्थियों ने आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करवाए हैं, 04 प्रार्थियों का चयन ड्रा उपस्थित आवेदकों के समक्ष आगामी 09 नवंबर को प्रात: 11 बजे अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय नारनौल में किया जाएगा। जिन प्रार्थियों के नाम ड्रा के माध्यम से चयनित होंगे, उनके नाम अक्षय ऊर्जा विभाग को भेज दिए जाएंगे। 31 प्रार्थियों के बैंक ड्राफ्ट उसी समय वापस कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन