{"_id":"6aef6615e3b66fee9805301a","slug":"six-crore-rupees-worth-of-business-in-mahendragarh-markets-on-chhoti-diwali-narnol-news-c-203-1-mgh1004-131640-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: छोटी दिवाली पर महेंद्रगढ़ के बाजारों में छह करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: छोटी दिवाली पर महेंद्रगढ़ के बाजारों में छह करोड़ का कारोबार
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली पर शहर के बाजारों में खूब रौनक रही। सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। व्यापारियों के अनुसार छोटी दिवाली पर शहर में करीब छह करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। आभूषण, कपड़े, मिठाई, बर्तन और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली।
त्योहार के चलते लोगों ने घरों को सजाने और पूजा की तैयारियों के लिए जमकर खरीदारी की। मिठाई, ड्राई फ्रूट, गिफ्ट पैक, मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, रंगोली और बिजली की लड़ियों की खूब बिक्री हुई। भगवान परशुराम चौक, सब्जी मंडी रोड, शंकर मार्केट, सिनेमा रोड और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बालाजी चौक पर दिनभर चहल-पहल बनी रही।
दुकानदार दीपक, सत्यनारायण, मनीष और दिनेश ने बताया कि धनतेरस के बाद छोटी दिवाली पर भी अच्छी बिक्री हुई है। दीपावली पर कारोबार और बढ़ने की उम्मीद है।
वहीं, त्योहार के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। शहर के चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और बाजारों में गश्त की गई। वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए सात जगह नाके लगाए गए। जिला प्रशासन ने पटाखों पर पाबंदी लगाई है, जबकि ग्रीन पटाखे रात 8 से 10 बजे तक चलाने की छूट दी गई है।