फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Six bed ICU unit will start soon in TB department of PGI

Mahendragarh-Narnaul News: पीजीआई के टीबी विभाग में छह बेड का आईसीयू यूनिट जल्द होगी शुरू

Thu, 20 Feb 2025 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Six bed ICU unit will start soon in TB department of PGI
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआई) के क्षय एवं श्वसन विभाग टीबी के मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। टीबी वार्ड में जल्द ही मरीजों के लिए छह बैड का आईसीयू वार्ड शुरू किया जाएगा। इससे टीबी मरीजों को पहले की तुलना में बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन



पीजीआई के निदेशक डाॅ.एसके. सिंघल ने क्षय एवं श्वसन विभाग के वार्ड 17 में दौरा किया। इस दौरान वार्ड में मौजूद नर्सिंग अधिकारी को वार्ड में फालतू सामान ना रखे जाने और सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए जाने और क्षय एवं श्वसन वार्ड में सफाई का ध्यान रखने के लिए निर्देश दिए ताकि मरीजों में इसका इंफेक्शन ना फैले। उन्होंने कहा कि जल्द ही टीबी के मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए 6 बेड के आईसीयू वार्ड शुरू किया जाएगा। इससे टीबी के मरीजों को बेहतर मिल सकेगा।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. कुंदन मित्तल ने कहा कि आईसीयू टीबी मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए जरूरी सुविधा है। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा सकेंगी। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के क्षय एवं श्वसन रोग विभाग की विशेषज्ञता और सेवाओं में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डाॅ. प्रेम प्रकाश गुप्ता, डाॅ. राजेश गुप्ता, डाॅ. सुनील रोहिल्ला, डाॅ. महेश माहला सहित पीब्डलूडी एंड बीएंडआर के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed