{"_id":"6105a4ca8ebc3ebf3b1ea8b7","slug":"sitaram-s-buffalo-topped-narnol-news-rtk619586316","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीताराम की भैंस ने 20 किलोग्राम से अधिक दूध देकर जीता ईनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीताराम की भैंस ने 20 किलोग्राम से अधिक दूध देकर जीता ईनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुपालन विभाग की ओर से राजकीय पशु चिकित्सालय नांगल चौधरी व नायन में तीन दिवसीय दुग्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम मोहनपुर के सीताराम निवासी की भैंस ने 20 किलो 786 ग्राम दूध देकर 15000 रुपये का इनाम जीता। कृष्ण कुमार निवासी ग्राम नायन की हरियाणा नस्ल की गाय ने 8 किलो 340 ग्राम दूध देकर 10000 रुपये का इनाम जीता है।
उपमंडल अधिकारी डॉ. सुदर्शन यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार गायों तथा कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा देने के लिए हर साल मुर्राह नस्ल की भैंसों तथा हरियाणा व साहीवाल नस्ल की गायों की दूध प्रतियोगिता हर पशु चिकित्सालय स्तर पर करवाती है। जिसमें 15 हजार, 20 हजार और 30 हजार रुपये का इनाम क्रमवार 18 से 22 किलो, 22 से 25 किलो तथा 25 से ऊपर दूध देने वाली मुर्राह नस्ल की भैंसों को दिया जाता है। इसी प्रकार हरियाणा नस्ल की गाय को 10 हजार रुपये, 15 हजार रुपये तथा 20 हजार रुपये का इनाम क्रमवार 8 तथा 12 किलोग्राम तक या 12 किलोग्राम से ऊपर दूध देने वाली गायों को दिया जाता है। पशु चिकित्सक डॉ. विजय कुमार ने पशुपालकों को पशुओं के रखरखाव, खानपान व पशुपालन विभाग की स्कीमों जानकारी दी। प्रतियोगिता में वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. मोहन सिंह नेहरा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. कमल किशोर, डॉ. जितेंद्र, राजेंद्र सिंह, दीपक यादव, अशोक कुमार, सतवीर, राधेश्याम, सीताराम, कृष्ण कुमार, कंवर सिंह आदि मौजूद रहे।