{"_id":"67b8ccc7d5801ba2f00c47b8","slug":"singhania-university-becomes-center-of-attraction-for-educational-tours-narnol-news-c-196-1-nnl1004-121608-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सिंघानिया विश्वविद्यालय बना शैक्षिक भ्रमण के आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सिंघानिया विश्वविद्यालय बना शैक्षिक भ्रमण के आकर्षण का केंद्र
Sat, 22 Feb 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। सिंघानिया विश्वविद्यालय में हाल ही में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण किया। इन शैक्षिक यात्राओं का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में प्रेरित करना है। इन यात्राओं में स्कूली छात्रों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और अन्य आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया। विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों ने छात्रों को उच्च शिक्षा, शोधकार्य और करियर के विभिन्न आयामों के संबंध में जानकारी दी।
भ्रमण में शामिल छात्रों ने विश्वविद्यालय के भौतिकी, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, जीव विज्ञान व कानून आदि विषय की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और पुस्तकालय में जाकर विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों को नजदीक से देखा। छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह यात्रा उनके लिए प्रेरणादायक रही और उन्होंने उच्च शिक्षा के नए अवसरों के बारे में जाना। यह अनुभव उनके भविष्य की पढ़ाई के लिए बहुत सहायक होगा।
विश्वविद्यालय के कैंपस डायरेक्टर प्रो. पीएस जस्सल ने बताया कि फरवरी के महीने में अभी तक, महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल, परसरामपुरा (नवलगढ़), श्री चेमली देवी गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल, बुहाना और महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, जीणी (सूरजगढ़) के बच्चे स्कूल प्रधानचार्यों के साथ विश्वविद्यालय का भ्रमण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण छात्रों की जिज्ञासा को बढ़ाने और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने में मदद करते हैं।