फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Simran showed talent, was chosen as the best leader of opposition

सिमरन ने दिखाई प्रतिभा, सर्वश्रेष्ठ नेता प्रतिपक्ष चुनी गईं

Sun, 17 Apr 2022 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Simran showed talent, was chosen as the best leader of opposition
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ की स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की छात्रा सिमरन चौहान ने राष्ट्रीय युवा पर्यावरण संसद (एनईवाईपी) 2022 में अपने विचार रखे। संसद परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में 88 विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों के 136 प्रतिभागी शामिल हुए। हकेंविवि की छात्रा को सर्वश्रेष्ठ नेता प्रतिपक्ष चुना गया। अंत में पर्यावरणविद् पदम श्री सवजी डोलकिया ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने सिमरन की इस उपलब्धि पर बधाई दी। अन्य विद्यार्थियों व आमजन से भी पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया।
विज्ञापन

बता दें कि सिमरन चौहान को राष्ट्रीय युवा संसद में अपने विचार रखने का अवसर जनवरी में क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित हुई प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन के बाद मिला था। संसद परिसर में आयोजित मुख्य आयोजन में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी शामिल हुए। विश्वविद्यालय के हरित परिसर स्वच्छ परिसर प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. सुरेंद्र सिंह ने भी सिमरन को बधाई दी। सिमरन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता शिवचरण चौहान, माता मंजू चौहान के साथ अपने परिजनों व शिक्षकों को दिया, जिन्होंने उसे बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण में पेड़-पौधों के महत्व को समझाया। सिमरन ने कहा कि हमें सभी शुभ अवसरों पर पौधरोपण करना चाहिए। पॉलिथीन के स्थान पर कपड़ें के थैले का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन सभी के लिए आमजन को प्रेरित कर वह पर्यावरण के प्रति जुड़ाव महसूस करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed