फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Silver jewelery stolen from residence of Judge Santosh Yadav and her brother-in-law in Mirzapur Bachhod

Narnaul Theft: न्यायाधीश के बंद मकान में चोरों ने लगाई सेंध, दो घरों से डेढ़ किलो चांदी के आभूषण चोरी

Sun, 25 Sep 2022 01:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 25 Sep 2022 01:00 PM IST
सार

न्यायाधीश संतोष का मिर्जापुर बाछोद में ससुराल है। वह और उनके पति राकेश साथ ही रहते हैं। पति का दूसरा भाई अशोक कुमार चिकित्सक है, वह भी अपने बच्चों के साथ बाहर ही रहते हैं।

विज्ञापन
Silver jewelery stolen from residence of Judge Santosh Yadav and her brother-in-law in Mirzapur Bachhod
नारनौल में जज के घर चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

नारनौल की जज संतोष यादव एवं उनके जेठ के मिर्जापुर बाछोद स्थित आवास पर अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लगभग डेढ़ किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। संतोष यादव वर्तमान में फतेहाबाद में न्यायाधीश हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दो दुकानों को भी चोरों ने निशाना बनाया है जहां से वे लगभग 22 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए हैं।

विज्ञापन


न्यायाधीश संतोष का मिर्जापुर बाछोद में ससुराल है। वह और उनके पति राकेश साथ ही रहते हैं। पति का दूसरा भाई अशोक कुमार चिकित्सक है, वह भी अपने बच्चों के साथ बाहर ही रहते हैं। गांव का मकान बंद पड़ा है। कभी कभार आते रहते हैं जबकि इसकी देखरेख की जिम्मेवारी कपिल देव को दी हुई है। गांव बाछोद निवासी कपिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास अशोक और राकेश के मकान की चाबी है। इन दोनों घरों में वह देखरेख करता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Chandigarh: अब शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट, मन की बात में पीएम मोदी का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को बारिश बंद होने के बाद जब इन घरों को चेक करने गया तो मकानों के अंदर के ताले टूटे हुए थे और मुख्य गेट के ताले बंद थे। इस संबंध में उसने अशोक को फोन पर सूचना दी तो उसने बताया कि घर के अंदर एक किलो चांदी के आभूषण रखे हुए थे जिनमें चार जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछुआ, एक सैट चांदी के गिलास प्लेट, एक तागड़ी व गले में बांधने का चांदी का सैट जिस पर सोने की पॉलिस की हुई है। वहीं राकेश के मकान में एक सैट चांदी की कटोरी थी। दोनों भाइयों के मकान से लगभग डेढ़ किलो चांदी के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी को खंगाल रही है।

मिर्जापुर बाछोद में एक दुकान भी हुई चोरी

गांव मिर्जापुर बाछोद में एक दुकान से अज्ञात चोर ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी चुरा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित प्रमोद ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति शाम को अपनी दुकान को बंद कर घर गया था। सुबह जब वह दुकान खोलने आया तो उसका आधा शटर खुला हुआ था। इसके बाद उसने गल्ला चेक किया तो वह अस्त व्यस्त पड़ा था जिसमें रखे 17 हजार रुपये गायब मिले। वहीं एक किराना की दुकान का ताला तोड़कर 5 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed