फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Showed black flags to MP Dharmbir

Mahendragarh-Narnaul News: सांसद धर्मबीर को दिखाए काले झंडे

Sun, 21 Apr 2024 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Showed black flags to MP Dharmbir
सीहमा (नारनाैल)। सीहमा में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह काे कुछ युवाओं ने काले झंडे दिखाए। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव भी उनके साथ मौजूद थे। ओम प्रकाश यादव के संबोधन के दाैरान गांव का एक युवक सब तहसील की मांग को लेकर खड़ा हुआ तो उसे स्थानीय विधायक ने बैठा दिया। इसके बाद सांसद चौधरी धर्मबीर को गांव के कुछ युवाओं ने काले झंडे दिखाकर नारे लगाने शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने उन्हें शांत कराया। धर्मबीर ने कहा कि डॉ. अभय सिंह यादव ने दौगड़ा अहीर में हुई जन विश्वास रैली करवाई थी। सब तहसील के मामले में नायब सिंह सैनी से बैठक भी करवाई, तब उनके साथ प्रदेश प्रभारी भी आए थे। तब भी कहा था कि इन दोनों गांव के बीच रास्ता निकाला जाए, जिसमें दोनों गांवों में प्रेम बना रहे। उन्होंने कभी नहीं कहा कि सीहमा को सब तहसील नहीं बनाया जाए। दोनों बड़े गांव हैं इनके बीच का एक रास्ता निकाला जाए। 25 मई 2023 को सीहमा में हुए जनसंवाद कार्यक्रम में सीहमा को सब तहसील का दर्जा देने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed