{"_id":"6952e667c8fb73dabd075050","slug":"shopkeepers-of-the-shopping-complex-met-with-the-district-municipal-commissioner-and-presented-their-problems-narnol-news-c-203-1-mgh1004-122841-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिला नगर आयुक्त से मुलाकात कर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने रखीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिला नगर आयुक्त से मुलाकात कर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने रखीं समस्याएं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका व दुकानदारों के बीच शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के चौबारों को लेकर बकाया किराए व अन्य प्रकार के चल रहे मामले को सुलझाने की मांग की है। सोमवार को नगरपालिका महेंद्रगढ़ कार्यालय में पहुंचे जिला नगर आयुक्त रणबीर सिंह से दुकानदारों ने मुलाकात की। नगर आयुक्त ने नपा के आधिकारियों से बैठक कर शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्याें पर भी मंथन किया।
इस दौरान शॉपिंग कांप्लेक्स के दुकानदारों ने बताया कि वर्ष 2014 में नगरपालिका की ओर से शॉपिंग कांप्लेक्स में बनी दुकानों पर चौबारे बनाए गए थे लेकिन नगर पालिका व दुकानदारों के बीच सहमति नहीं बनने के बाद यह मामला महेंद्रगढ़ उपमंडल अधिकारी के न्यायालय में चला गया।
दुकानदार शिव शंकर, दिनेश तिवाड़ी, सुनील, कैलाश, सज्जन कुमार, जुगल किशोर ने बताया कि शॉपिंग कांप्लेक्स के ऊपर चौबारे बने हुए है। किराया जमा कराने को लेकर कई बार प्रधान व उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। नगर पालिका की ओर से करीब 100 से अधिक दुकानदारों पर पीपी एक्ट के तहत एसडीएम कोर्ट में यह मामला सुनवाई के लिए डाला हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने इस मामले पर जल्द सुनवाई कर समाधान की मांग की है। इसके अलावा बरामदों को लेकर कुछ रियायत देने की मांग की गई है। जिला नगर आयुक्त ने दुकानदारों को आश्वासन दिलाया कि नपा हाउस की बैठक के दौरान इस समस्या का रखकर समाधान निकालने का अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।