फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shopkeeper beaten up for not paying extortion money, goods broken

Mahendragarh-Narnaul News: रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को पीटा, सामान तोड़ा

Sat, 23 Nov 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 23 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper beaten up for not paying extortion money, goods broken
फोटो नंबर-24सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई नलापुर चौक पर झगड़े की घटना। स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
नारनौल।

शहर के नलापुर चौक पर दो दुकानदारों से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर तीन युवकों ने दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान बाहर फेंक दिया। तोड़फोड़ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुकानदार ने 50 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला प्राणपुर निवासी सोनू सैनी ने बताया है कि उसकी नलापुर चौक के पास दुकान है। वीरवार रात करीब 8 बजे वह और उसका भाई कुलदीप दुकान पर थे। करीब 8:30 बजे दुकान पर नितिन जैन 50 हजार रुपये देकर गया था। उसी समय बाइक पर तीन युवक आए। उन्होंने रंगदारी मांगी, जब उसने मना किया तो हाथ में ली हुई लोहे की रॉड से उसके और उसके भाई के ऊपर हमला कर दिया। रुपये भी लूट लिए।
विज्ञापन


मौका पाकर वह दुकान से भाग गया। इसके बाद तीनों ने मिलकर उसकी दुकान का सारा सामान सड़क पर फेंक दिया और उसके भाई कुलदीप को मारने लगे। उन्होंने उनकी दोनों दुकानों पर तोड़फोड़ की। इस पर उसने 112 पर डायल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed