फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   shopkeepar, nagar, parisad, altimate, inleegle, fad

दुकानदारों को तीन दिन अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Mon, 21 Nov 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी की सड़कों पर अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके समाधान को लेकर सोमवार सुबह नपा पार्षदों की बैठक हुई, जिसके बाद दुकानदारों को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

नपा कार्यालय इंचार्ज योगेंद्र सिंह ने बताया कि निजामपुर रोड के किनारे तक रेहड़ी व सब्जी के बूथ स्थापित हो गए। ग्राहकों को सड़क पर वाहन खड़े करके सामान खरीदना पड़ता है। जिससे सड़क पर यातायात जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। पगडंडी की जगह नहीं मिलने के कारण पैदल यात्री सड़क पर चलते हैं। जिससे सड़क हादसों में बढ़ोतरी हो गई है। इसी के चलते पार्षदों ने अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया है। दुकानदारों को वीरवार तक पीडब्ल्यूडी की जगह खाली करनी होगी। इसके बाद पुलिस की मदद लेकर नपा सामान जब्त व केस दर्ज कार्रवाई शुरू करेगी। इस मौके पर चेयरमैन बबीता सैनी, उप चेयरमैन नरगेश, पार्षद नीरज बंसल, सोनू तंवर, गणेश सैनी व संतलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed