फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shop theft accused arrested, sent to jail

दुकान से चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Sun, 11 Apr 2021 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Shop theft accused arrested, sent to jail
द स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने घर में घुसकर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के जफरपुर निवासी संदीप को रविवार को महेंद्रगढ़ अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने आरोपित को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि महेंद्रगढ़ वासी मनोज कुमार ने 22 जनवरी को महेंद्रगढ़ सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें मनोज ने बताया कि 21 जनवरी की रात को उसकी दुकान का ताला तोड़कर चोर तांबा, पीतल आदि सामान चोरी कर ले गए। थाना शहर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। महेंद्रगढ़ स्पेशल स्टाफ पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी संदीप दिल्ली के जफरपुर का निवासी है। उसके खिलाफ पहले भी सिटी थाना महेंद्रगढ़ में चोरी का मुकदमा दर्ज है। स्पेशल स्टाफ को टीम ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर न्यायालय ने पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया है। रिमांड के दौरान आरोपी से दो हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed