{"_id":"696d29b0c5880ceed10c6dc4","slug":"shivdayals-associate-was-arrested-by-the-police-with-an-illegal-weapon-narnol-news-c-196-1-nnl1004-135040-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शिवदयाल के साथी को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शिवदयाल के साथी को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़ा
विज्ञापन
फोटो 10पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रविंद्र।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। शहर में शनिवार सुबह हुई पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी शिवदयाल के साथी को अवैध हथियारों के साथ मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी रविंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शिवदयाल से पूछताछ में रविंद्र के बारे में पता चला है।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सीआईए नारनौल और सिटी थाना नारनौल की टीम ने 17 जनवरी की रात को मोहल्ला मिश्रवाड़ा में छापेमारी की। पुलिस ने आरोपी रविंद्र को उसके घर से गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर 2 देशी पिस्तौल और 82 जिंदा कारतूस बरामद किए।
जांच में पुष्टि हुई है कि ये हथियार पहले से गिरफ्तार आरोपी शिवदयाल ने ही उसे सौंपे थे। मुठभेड़ और उसके बाद की छापेमारी में अब तक कुल एक पिस्टल, तीन देशी पिस्तौल और 87 जिंदा कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। वहीं शनिवार को गिरफ्तार शिवदयाल के साथी अलवर जिले की रामनगर कॉलोनी निवासी करणजीत सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं 17 जनवरी की सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में आरोपी शिवदयाल के पैर में गोली लगी थी। इलाज के बाद पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में शिवदयाल ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी रविंद्र को अवैध हथियार और कारतूस छिपाने के लिए दिए थे।