फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shivani won in poetry recitation

Mahendragarh-Narnaul News: कविता पाठ में शिवानी ने मारी बाजी

Tue, 07 Jan 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 07 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Shivani won in poetry recitation
फोटो नंबर- 12कार्यक्रम में संबोधित करते प्राचार्य डा. यशपाल शर्मा। स्रोत-प्रशासन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को महिला प्रकोष्ठ की ओर से गुरु गोबिंद सिंह जयंती, लोहड़ी पर्व, मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृति का उपहार हमारे त्योहार के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई।
विज्ञापन


प्राचार्य डाॅ. यशपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के बारे में प्रेरित करने के लिए कविता पाठ, निबंध, भाषण, पोस्टर मेकिंग व वाद विवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा विश्व की सबसे पुरानी और समृद्ध संस्कृतियों में से एक है। विविधता में एकता भारत विभिन्न धर्मों, जातियों और संस्कृतियों का घर है, लेकिन इसके बावजूद यहां की संस्कृति में एकता और समरसता का भाव है।
विज्ञापन

इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रोफेसर डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि भारत में विभिन्न त्योहार और उत्सव मनाए जाते हैं, जो हमें अपनी संस्कृति और परंपरा के बारे में जानने और उनका आनंद लेने का अवसर प्रदान करते हैं। डॉ. ममता शर्मा ने बताया कि कविता पाठ में शिवानी प्रथम, जशनदीप द्वितीय व साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में जशनदीप कौर प्रथम, मुस्कान द्वितीय व अनुराधा ने तृतीय, वाद विवाद प्रतियोगिता के पक्ष ग्रुप में अनुराधा प्रथम, तिशा द्वितीय व धारा ने तृतीय, विपक्ष में जशनदीप कौर ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय एवं ट्विंकल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में मोनिका ने प्रथम, संध्या ने द्वितीय एवं जशनदीप कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed