फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shardiya Navratri begins with Ghat Establishment

मां चामुंडा देवी मंदिर में हुआ शारदीय नवरात्रि महोत्सव का आगाज

Mon, 26 Sep 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri begins with Ghat Establishment
नारनौल। शक्ति और भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्र सोमवार को घट स्थापना के साथ शुरू हुआ। भक्तों ने शुभ मुहूर्त में मां भगवती की घर-घर और देवी मंदिरों में घट स्थापना की। इस दौरान दिनभर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई श्रद्धालुओं ने नौ दिनों का अखंड उपवास शुरू किया। मंदिरों को बिजली के रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया है। इसके अलावा महाबीर चौक को भी सजाया गया है। बिजली के खंभों पर भी एलईडी की लड़िया लगाई गई हैं। नवरात्र से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। मां चामुंडा देवी मंदिर में सोमवार को शारदीय नवरात्रि महोत्सव का आगाज हुआ। मंदिर के मुख्य पुजारी सत्यनारायण पांडेय ने देवी का मंडप बनाकर सर्वप्रथम गणेशजी का आह्वान कर भगवती के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का ध्यान कर शुभता से परिपूर्ण नवरात्र की निर्विघ्नता का संकल्प लिया। तत्पश्चात नगरदेवी मां चामुंडा देवी के प्रधान मंडप में देवी के जागृत स्वरूप को अभिमंत्रित कर ढोल नगाड़ों, शंख मृदंग से श्रद्धालुओं ने प्रात:कालीन आरती का शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की मन्नतें मांगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने 9 दिन का उपवास भी रखा।
विज्ञापन

15 दिनों बाद बाजारों में फिर लौटी रौनक
पिछले 15 दिनों से श्राद्ध चल रहे थे। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार इसमें शुभ कार्य करना तथा नई वस्तुएं खरीदना अशुभ माना जाता है। इस वजह से 15 दिन से बाजारों की रौनक गायब थी। अब एक बार फिर बाजारों की रौनक लौट आई है। लोगों ने घरेलू सामान खरीदना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बाजार में पूजा सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed