{"_id":"68696d0d29c407aa8f040fbd","slug":"sharda-devi-came-first-in-the-matka-race-competition-narnol-news-c-196-1-nnl1004-126752-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मटका दौड़ प्रतियोगिता में शारदा देवी ने प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मटका दौड़ प्रतियोगिता में शारदा देवी ने प्रथम
Sat, 05 Jul 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-06नारनौल की राजकीय मॉडल प्राथमिक पाठशाला में बैठक करते शिक्षक व अभिभावक। संवाद
नारनौल। क्षेत्र की सभी प्राथमिक पाठशालाओं में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। शहर के मोहल्ला रावका स्थित राजकीय मॉडल प्राथमिक पाठशाला में इंचार्ज जयप्रकाश सैनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। वहीं मटका दौड़ प्रतियोगिता में शारदा देवी ने प्रथम स्थान पाया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान अभिभावकों से अवकाश के दौरान बच्चों की सभी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। जिस भी बच्चे को अभिभावकों द्वारा पूरा होमवर्क और अन्य गतिविधियों कराई गईं उन्हें सम्मानित भी किया गया। अध्यापिका सोनू व पूजा शर्मा ने खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया।
वहीं दूसरी ओर मौलिक मुख्य अध्यापक जय सिंह के नेतृत्व में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कालबा में पीटीएम का आयोजन किया गया। जोना देवी एसएमसी अध्यक्ष मौजूद रहीं। आज की इस बैठक में सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा नींबू दौड़, तीन-पैर दौड़, म्यूजिकल चेयर एवं रस्साकशी इत्यादि गतिविधियां कर अभिभावकों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा महिलाओं ने मटका दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। इसमें शारदा देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी अभिभावकों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश गृह कार्य के संबंध में अनुभव सांझा किए।