फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shadow, dense fog, visibility less than 30 meters, possibility of cold wave and drizzle.

Mahendragarh-Narnaul News: छाया घना कोहरा दृश्यता 30 मीटर से भी कम, शीतलहर व बूंदाबांदी की संभावना

Thu, 26 Dec 2024 07:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Dec 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Shadow, dense fog, visibility less than 30 meters, possibility of cold wave and drizzle.
नारनौल। क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार को क्षेत्र में रात से ही घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता करीब 30 मीटर तक रही। इसके कारण सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। वहीं ठंड से बचाव के लिए क्षेत्र में लोग ज्यादा से ज्यादा गर्म कपड़े पहने और जगह-जगह अलाव तापते नजर आए। हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 26 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी होगी। इस कारण मौसम में बदलाव हो सकता है। आगामी दिनों में क्षेत्र में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश व बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र में बुधवार को न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अधिकतम तापमान में 1.3 तापमान की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 7.5 व अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1 व अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक ठंड के दौरान गेहूं व सरसों में पारंपरिक तरीके से सिंचाई नहीं करें, ताकि फसल गिरने की संभावना को कम किया जा सके। कम तापमान के कारण फसलों में पाला पड़ने की संभावना बनी रहती है। फसलों को पाला और शीतलहर से बचाने के लिए किसान फव्वारों द्वारा फसल की सिंचाई करें।

इंसेअ
कोहरे से बचाव
कोहरे में सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। दुर्घटना से बचाव के लिए कोहरे में वाहन चालक हाई बीम लाइट का प्रयोग न करें। वहीं आगे चलने वाले वाहन से उचित दूरी बनाए रखें ताकि समय पर ब्रेक लगाकर वाहन को रोका जा सके। वाहन चलाते समय सड़क पर बनी सफेद रेखाओं के हिसाब से वाहन चलाना चाहिए। कोहरे के दौरान जरूरी होने पर ही वाहन का प्रयोग करें।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed