फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sewerage spread on the road, people are getting worried

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क पर फैला सीवरेज, लोग हो रहे परेशान

Tue, 23 Apr 2024 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Sewerage spread on the road, people are getting worried
नारनौल। शहर के मुख्य पुल बाजार की सड़क पर सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या से यहां के दुकानदारों को निजात नहीं मिल रही है। सड़क पर सीवरेज का पानी फैले रहने के कारण न केवल दुकानदारों का दुकानों में बैठना मुश्किल हो रहा है। यहां से गुजरने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर दुकानदारों ने बताया कि पुल बाजार पर सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या इतनी विकराल हो गई है, इससे निजात ही नहीं मिल पा रहा है। दुकानदारों ने बताया कि अभी एक महीने पहले उन्होंने इस समस्या को लेकर जाम भी लगाया था। उस समय जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से कर्मचारियों को भेजकर इसे साफ करवा दिया था। अब बाजार में बिजली विभाग की ओर से बिजली के पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है। बाजार में बिजली के पोल लगाते समय मशीन से कई जगह गड्ढे खोदे जा रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से गड्ढा खोदते समय कुछ स्थानों पर सीवरेज की लाइन टूट गई है और इसके चलते यह समस्या फिर से समस्या हो रही है।
विज्ञापन


वैसे तो पुल बाजार में सीवरेज की समस्या हमेशा बनी रहती है, लेकिन अब बिजली विभाग की ओर से सीवरेज लाइन तोड़ देने से बाजार का ज्यादा बुरा हाल हो रहा है और दुकानों पर बैठना भी मुश्किल हो रहा है। प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता है तो दुकानदारों को फिर से जाम लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

सुरेंद्र जैन, दुकानदार।

एक महीने पहले जाम लगाया तब सीवरेज की समस्या कुछ ठीक हुई थी, लेकिन अब फिर सीवरेज का दूषित पानी सड़क पर फैलने लगा है। एक जगह तो बिजली विभाग ने गड्ढा किया तो सीवरेज लाइन टूट गई। उसके बाद उन्होंने वहां पोल भी नहीं लगाया और पत्थर रखकर चले गए जो अब परेशानी का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज, दुकानदार।

सीवरेज लाइन पुल बाजार पर ही नहीं पुरानी कचहरी के पास भी तोड़ दी गई है। फिलहाल मोटर लगा रखी है और जैसे ही बिजली विभाग पोल लगाने का काम पूरा कर देगा। इसे ठीक करवा दिया जाएगा।
राहुल यादव, जेई जनस्वास्थ्य विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed