फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sewer water keeps flowing on the streets and roads

Mahendragarh-Narnaul News: सीवर का पानी गलियों और सड़क पर बहता रहता है

Mon, 17 Feb 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 17 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sewer water keeps flowing on the streets and roads
फोटो संख्या:55- कनीना के वार्ड नंबर 12 में भरा सीवरेज का गंदा पानी--संवाद
कनीना। नगर पालिका के वार्ड नंबर 12 में सीवर के ढक्कन खुले रहते हैं। इनसे सीवर का बदबूदार पानी गलियों और सड़क पर बहता रहता है। सीवर का पानी घरों में पहुंच जाता है। इस वार्ड में सीवर हमेशा चोक रहता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

मार्ग से दो से तीन फीट ऊंचे सीवर बना है। इसमें हर समय गंदा पानी निकलता रहता है। वार्ड वासियों ने इस समस्या के बारे में अधिकारियों को कर अनेक बार अवगत करवाया है, लेकिन आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वर्तमान में 700 मतदाता हैं, जिनमें 326 पुरुष और महिला है।
विज्ञापन



वार्ड 12 में स्ट्रीट लाइट ठीक करवाई गई। गलियों का निर्माण कराया गया है। शहीद स्मारक का कार्य सहित अन्य कार्य करवाए गए। कुछ कार्य अधूरे रह गए हैं। -राजेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद,
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड में सीवर लाइन की समस्या है। कस्बा वासियों ने नगर पालिका प्रधान से लेकर एसडीएम तक अवगत करवाया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब नए वार्ड पार्षद से उम्मीद रहेगी कि वह वार्ड प्रधान के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान करवाए।-रत्न लाल शर्मा

वार्ड में साफ सफाई का अभाव बना रहता है। कर्मचारी सफाई करने के लिए समय पर नहीं आते। इसकी वजह से जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। अब नए वार्ड पार्षद से उम्मीद रहेगी कि सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहे। -अभय सिंह

वार्ड में कहीं भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। कई बार वार्ड में चोरियां हो चुकी हैं। अगर वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए होते तो समय रहते चोरों पर नजर रखी जा सकती थी। नए वार्ड पार्षद से उम्मीद रहेगी कि वह सीसीटीवी कैमरा का इंतजाम भी करवाएं। -प्रमोद वार्ड वासी


बरसात में सीवर से निकलने वाले बदबूदार पानी से परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड के लोगों ने बैठकर एक बार रूपरेखा भी बनाई थी। नगर पालिका के प्रधान को मौके पर बुलाकर दिखाया था, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। -मुकेश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed