फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   sewage treatment pipe line damage

सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बिछाई गई पाइप लाइन उखाड़ी

Tue, 04 May 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
sewage treatment pipe line damage
नांगल चौधरी। कृष्णावती नदी में बन रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बिछाई गयी पाइप लाइन में तकनीकी खामियां उजागर होने के बाद मंगलवार को उखाड़ने का काम शुरू किया जा चुका है। अब विभागीय नियमों के मुताबिक इन पाइप लाइनों को दोबारा से बिछाया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रीटमेंट प्लांट तक बिछाई गयी पाइप लाइनों के कार्य में बरती जा रही अनियमितता के बारे में अमर उजाला में 28 अप्रैल को प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने मौका मुआयना किया और अनियमितता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से काम रोक देने के आदेश जारी किए थे। कस्बा नांगल चौधरी में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए स्थानीय कृष्णावती
विज्ञापन

नदी में गांव नांगल कालिया और लूजोता सीमा की जमीन का चयन किया गया था। वहीं इस काम के लिए सरकार ने बाकायदा टेंडर प्रक्रिया के तहत ठेका आवंटित किया था। काम शुरू भी हो चुका था और लगभग आधे से अधिक पाइप बिछाए भी जा चुके थे, कि लोगों ने पाइप लाइन कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए काम रोकने की मांग कर दी। जनस्वास्थय विभाग के एसडीओ अमित जैन ने मौके पर पहुंचकर तमाम पहलुओं की गंभीरता से जांच की और पाया की मामले में कोताही बरती जा रही है। अधिकारी ने मौके पर ही काम रोकने के आदेश देते कहा की उक्त कार्य विभागीय गाइड लाइन के मुताबिक ही किया जाएगा। विभागीय नियमों के मुताबिक पहले बिछाई गई पाइप लाइन को उखाड़ा जा रहा है। बताया गया है कि अब यह लाइन नियमों के तहत जमीन की खुदाई कर दोबारा से बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed