फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   seven woman rider are fully response for the lockdown

सात महिला राइडर लॉकडाउन का करा रहीं पालन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
seven woman rider are fully response for the lockdown
महिला राइडर - फोटो : AMAR UJALA
लॉकडाउन में सात महिला राइडर की निभा रही हैं बखूबी जिम्मेवारी  नारनौल। महिलाओं की सुरक्षा में और अधिक चौकसी बरतने के लिए जिला महेंद्रगढ़ में 28 महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया हुआ है। महिला कर्मी सुबह सात बजे से रात 9 बजे तक राइडर से गश्त कर रही रही हैं।  कुल 7 महिला राइडर बनाई गई हैं जो एक महेंद्रगढ़ और छह राइडर नारनौल में गश्त  कर रही हैं। इनकी दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में लॉकडाउन के चलते ये महिला राइडर शहर में लगातार गश्त कर रही हैं और पुलिस के   फ्लैग मार्च में शामिल होकर लोगों को भी जागरूक कर रही हैं।  पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि जिले में पहली बार महिला पुलिस राइडर तैनात की है जो 14 घंटे  शहर में गश्त कर रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा में वैसे तो  दुर्गा शक्ति की टीम पहले से ही तैनात है, फिर भी पुलिस अधीक्षक सुलोचना ने महिलाओं की सुरक्षा में अलग से  महिलाओं की सात राइडर तैयार की है। एक राइडर पर दो महिला पुलिसकर्मी  तैनात हैं, जो पहले इन सभी महिलाओं को सात दिन तक  पुलिस लाइन में एक कोर्स कराया गया। जिसमें इन 28 महिलाओं स्पेशल ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग में बताया गया हैं कि कहां पर निगरानी रखनी हैं और कोई सूचना किसी महिला से छेड़खानी बारे में  मिलती हैं तो तुरन्त मौके पर पहुंचे। अब लॉकडाउन के चलते यही महिला पुलिस राइडर शहर में गश्त कर लोगों को घर में रहने की अपील कर रहीं हैं। लॉकडाउन के खत्म होने पर महिला राइडर स्कूलों व कॉलेजो पर तैनात होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed