फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   seven teachers corona positive in nizampur senior secondary school

निजामपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सात अध्यापक कोरोना पॉजिटिव

Mon, 07 Feb 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
seven teachers corona positive in nizampur senior secondary school
प्रदेश सरकार ने भले दसवीं से 12वीं तक स्कूल खोल दिए लेकिन स्कूलों में अभी सावधानी रखना जरूरी है। सावधानी नहीं रखने पर अध्यापक एवं विद्यार्थी कोरोना संक्रमित हो सकते हैं। सोमवार को निजामपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात अध्यापक कोरोना संक्रमित आ गए। जिला स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित सभी अध्यापकों को 9 फरवरी तक होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि निजामपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हलका बुखार था। 2 फरवरी को कोरोना की जांच करवाई। 3 फरवरी को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से दसवीं से 12 कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों की सैंपलिंग की गई। जिसकी रिपोर्ट में 6 फरवरी की शाम को आई। रिपोर्ट में स्कूल के सात अध्यापक कोरोना संक्रमित मिले। हालांकि उनको बुखार भी नहीं आया है लेकिन विभाग की ओर से उनको 9 फरवरी तक होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की पढ़ाई होगी बाधित
बता दें कि मार्च महीने में दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित होनी है। जनवरी माह में स्कूल बंद रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित रही है। हालांकि स्कूल की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही थी लेकिन विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई और फिजिकल पढ़ाई में काफी अंतर बताते हैं। फिजिकल पढ़ाई के दौरान ज्यादा अच्छा समझ में आता है। ऑनलाइन में नेटवर्क समस्या रहती है। अब स्कूल के अध्यापक कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। तीन दिन तक उनको होम क्वारंटीन रखा गया। दूसरा विवाह शादियों का दौर भी चल रहा है जिससे कुछ विद्यार्थी विवाह शादी में चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के सात अध्यापक कोरोना संक्रमित आए है जो 9 जनवरी तक होम क्वारंटीन रहेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे।
- धूप सिंह, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, निजामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed