{"_id":"5f3f95f08ebc3e3d19461324","slug":"seven-legs-buffalo-child-born-operation-mahendragarh-narnol-news-rtk569681231","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद भैंस ने सात पैरों वाली मृत कटड़ी को जन्म दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद भैंस ने सात पैरों वाली मृत कटड़ी को जन्म दिया
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
गांव खायरा में मृत पैदा हुई कटड़ी
- फोटो : Narnol
Link Copied
महेंद्रगढ़। हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र रिवासा में वीरवार को एक भैंस ने सात पैरों वाली मृत कटड़ी को जन्म दिया। लुवास के पशु वैज्ञानिक डॉ. अमित सांगवान, डॉ. जसमेर दलाल की टीम ने लगभग तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद मृत कटड़ी को बाहर निकाला। डिलिवरी के बाद भैंस अभी स्वस्थ है। उसको दवा देकर घर के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार गांव खायरा निवासी उमेद सिंह की सात वर्षीय भैंस को बच्चा देने में परेशानी हो रही थी। घर पर एक चिकित्सक ने भैंस की डिलिवरी के प्रयास किए। कटड़ी के तीन पैर सहित आधा हिस्सा बाहर आ गया था लेकिन कटड़ी का अतिरिक्त हिस्सा पेट में फंस जाने के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रही थी। ऐसेे में चिकित्सक ने उनको रिवासा पशु चिकित्सा केंद्र ले जाने की सलाह दी। भैंस को वहां ले जाने पर डॉ. अमित सांगवान, जसमेर सिंह ने इसका ऑपरेशन किया। चिकित्सकों ने विकृत बच्चे को गर्भ मार्ग में ही काटकर बाहर निकाला। ऑपरेशन में लगभग तीन घंटे का समय लग गया। कटड़ी के सात पैर तथा दो धड़ थे। चिकित्सकों ने बताया कि कटड़ी अंदर ही मर चुकी थी। इस प्रकार के बहुत दुर्लभ केस सामने आते हैं। ऐसी स्थिति में भैंस मालिकों को समय पर अस्पताल लेकर आना चाहिए ताकि भैंस और बच्चे को बचाया जा सके। हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अभय सिंह यादव ने इस केस को हैंडल करने वाले दोनों चिकित्सकों को बधाई दी। ऑपरेशन में वीएलडीए हरपाल, रामबिलास, संजय शर्मा, सोमवीर आदि स्टाफ ने भी अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।