फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Seven day NSS camp started

Mahendragarh-Narnaul News: सात दिवसीय एनएसएस शिविर की हुई शुरुआत

Thu, 01 Feb 2024 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Seven day NSS camp started
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में वीरवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ किया गया। सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन विश्वविद्यालय कुलपति ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सामाजिक समर्पण की भावना को बढ़ावा देने में एनएसएस की अहम भूमिका हैं। स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, और सामाजिक समांतरता जैसे सामाजिक सरोकारों से आमजन को जागरूक करने में एनएसएस की सक्रिय भागीदारी रही है। राज्य एनएसएस अधिकारी दिनेश कुमार उद्घाटन सत्र में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आयोजन की शुरुआत में विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई के समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार ने स्वागत भाषण दिया। कुलपति ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आनंद शर्मा ने प्रतिभागियों को भारत में स्वयंसेवी समृद्धि की क्षेत्र में एनएसएस के योगदान से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता के साथ समृद्धि का अवसर प्रदान करने का कार्य करती है और समाज सेवा के माध्यम से समृद्धि का संवर्धन करती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश कुमार ने एनएसएस स्वयंसेवकों की विश्वविद्यालय में भूमिका के बारे में बताया। कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी डॉ. नीलम, डॉ. मुकेश उपाध्याय एवं डॉ. युधवीर जैलदार सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, विद्यार्थी व शोधार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed