{"_id":"633dc41da9fd525b3623fd1a","slug":"seven-day-competition-in-bal-bhavan-from-12-narnol-news-rtk660033894","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल भवन में सात दिवसीय प्रतियोगिता 12 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल भवन में सात दिवसीय प्रतियोगिता 12 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के निर्देशन में 12 से 19 अक्तूबर तक बाल भवन में जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए 17 प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी।
उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने बताया कि बाल दिवस प्रतियोगिता-2022 के दौरान बच्चों के विभिन्न चार ग्रुपों प्रथम ग्रुप कक्षा 0 से 5, द्वितीय ग्रुप 6 से 8, तृतीय ग्रुप 9 से 10 व चतुर्थ ग्रुप कक्षा 11 से 12 के बच्चों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। पोस्टर मेकिंग, स्केचिंग आन द स्पॉट, कार्ड मेकिंग, दीया, कैंडल डेकोरेशन, रंगोली, क्ले मोडलिंग, थाली पुजन, कलश डेकोरेशन, प्रश्नोतरी, फन गेम्स लड़के, एकल नृत्य, एकल क्लासिकल नृत्य, समुह नृत्य, एकल गान, समूह राष्ट्रीय गान आदि प्रतियोगिताएं होगीं। जिला स्तर की समूह नृत्य, एकल नृत्य, एकल गान, प्रश्नोत्तरी, एकल क्लासिकल नृत्य व राष्ट्रीय गान प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागी बाल कल्याण परिषद बाल भवन में ही 27 से 29 अक्तूबर तक डिविजनल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को उपायुक्त डॉ जयकृष्ण आभीर सम्मानित करेंगे। राज्य स्तर पर विजेता बच्चों को राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय सम्मानित करेंगे। जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर बाल भवन कार्यालय के दूरभाष नंबर 01282-250208 या मोबाइल नंबर 8607213055, 9728553911 व 9416679610 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं।