फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   seven center's will be procured under narnaul market committee, name of villages released

नारनौल मार्केट कमेटी के तहत सात सेंटरों पर होगी सरसों की खरीद,गांवों के नाम जारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
seven center's will be procured under narnaul market committee, name of villages released
नारनौल मंडी की फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
नारनौल। नारनौल मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी ने रविवार को अपने कार्यालय में सरसों की खरीद को लेकर विभागीय कर्मचारियों की बैठक ली। चेयरमैन ने बताया कि 15 अप्रैल से होने वाली सरसों की सरकारी खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कोरोना वायरस को लेकर सरकार से मिले दिशा निर्देशों के अनुसार इस बार नारनौल मार्केट कमेटी के तहत सात खरीद सेंटर बनाए गए हैं। इन सभी सेंटरों पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए सरसों की खरीद की जाएगी। जेपी सैनी ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चीफ मार्केटिंग इंफोर्समेंट अधिकारी आरके बेनीवाल से मोबाइल पर बातचीत करके उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशों के बारे में विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशाुनसार विभाग ने जो खरीद केंद्र के सेंटर बनाए हैं, उन पर उन्हीं गांवों के आसपास के किसानों की सरसों खरीदी जाएगी। जिनकी सूची जारी कर दी गई है। खरीद सेंटरों पर किसानों की भीड़ जमा ना हो इसलिए किसानों के मोबाइल नंबरों पर एक दिन पहले मैसेज आएगा। जिन किसानों के मोबाइल पर मैसेज आएंगे, उनके ही सरसों खरीद की जाएगी ताकि पूरी तरह पारदर्शिता बनी रही। चेयरमैन ने मार्केट कमेटी के कर्मचारियों के निर्देश दिए कि वे खरीद केंद्रों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाए ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। नारनौल मार्केट कमेटी के तहत बनाए गए सात खरीद केंद्रों में ढाणी बाठोठा, डोहरकला, हसनपुर, मंडलाना, नारनौल, सेका व सिहमा शामिल है। इन केंद्रों पर संबंधित गांवों की खरीद होगी- 1-ढाणी बाठोठा खरीद केंद्र- ढाणी बाठोठा, कांवी, मुरारपुर, कारोता, नांगल स्यालू, खानपुर, शाहपुर व शाहपुर अव्वल की फसल खरीद की जाएगी। 2- डोहरकला केंद्र- डोहरकलां, डोहरखुर्द, चिंडालिया, खोडमा, खटोटी खुर्द, खटोटी सुलतानपुर, भांखरी, बलाहा खुर्द, बलाहा कलां, मोहम्मद पुर हमीदखां, जांखनी, गोद, हमीदपुर, जादूपुर, जैलाफ, महरमपुर, मकसूसपुर, नांगल कांठा, बापडोली व दोचाना गांवों के किसानों की फसल खरीद की जाएगी। 3-हसनपुर केंद्र- गांव हसनपुर, कोरियावास, कारोली, मारोली, रामबास, थाना, कुलताजपुर, दनचौली व धानौता के किसानों की फसल का खरीद कार्य किया जाएगा। 4- मंडलाना केंद्र- गांव हाजीपुर, मंडालाना, धरसूं, सिलारपुर महता, निवाजनगर, आजमनगर, नांगतिहाडी, बडगांव, बडकोदा, नूनी अव्वल, बास किरारोद उमराबाद, लहरोदा, नसीबपुर, गहली, मेई, अब्दुला नगर, किरारोद अफगान व कुजताबपुर के किसानों की फसल खरीदी जाएगी। 5- नारनौल की नई मंडी- नारनौल, लुतफपुर, श्योनाथपुरा, रघुनाथपुरा, टहला, मीरपुर नीरपुर, रसूलपुर, तलोट, बदोपुर, बसीरपुर, ताजीपुर, मुकंदपुरा, घाटासेर अमरपुर जोरासी व ताजपुर गांव शामिल हैं। 6-गांव सेका केंद्र- भूषणकलां, भूषणखुर्द, फैजलीपुर, सेका, मंढाणा, पटीकरा, शोभापुर व कोजिंदा गांव के किसानों की फसल खरीदी जाएगी। 7-सीहमा केंद्र- गांव सीहमा, खासपुर, खामपुरा, मित्रपुरा, अकबरपुर रामू, फैजाबाद, शहरपुर, नूनी कला, दुबलाना, हुडीना, रामपुरा, सलूनी, डेरोली अहीर, गुवानी, खत्रीपुर, सुराना व जाट गुवाना के किसानों की फसल खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed