फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Seven candidates for the post of Principal and 17 candidates for the post of Councilor.

Mahendragarh-Narnaul News: प्रधान पद के लिए सात और पार्षद की दौड़ 17 प्रत्याशी

Fri, 28 Feb 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 28 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Seven candidates for the post of Principal and 17 candidates for the post of Councilor.
कनीना। कनीना नगर पालिका की तीसरी बार चौधर महिला के हाथ में होगी। इस बार प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। प्रधान पद की दौड़ में सात महिला मैदान में हैं, जबकि 14 वार्डों में 17 महिला प्रत्याशी पार्षद के लिए चुनाव लड़ेंगी। चुनावों के बाद तीसरी बार कनीना नगर पालिका की चौधर महिला प्रधान के हाथ में होगी। दो मार्च को 10413 मतदाता इसका फैसला करेंगे।
विज्ञापन

कनीना नगर पालिका की चौधर दो बार महिला के हाथ में रह चुकी है। अब तीसरी बार महिला के हाथ में कनीना की चौधर रहेगी। शहर की नई चुनी जाने वाली सरकार से लोगों को भी कस्बे में लंबे समय से चली आ रही सीवर जाम, लीकेज पेयजल लाइन, गंदे पानी की आपूर्ति, पेयजल सुविधाओं में विस्तार, कच्ची गलियों का पक्का निर्माण, गंदे पानी के निकासी की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से एक वार्ड बढ़ाकर वार्डों की कुल संख्या 14 की गई है। इसके कारण वार्ड- 14 के मतदाता पहली बार अपने पार्षद का चुनाव करेंगे। नगर पालिका कनीना के पिछले चुनाव 13 मई में 2018 को संपन्न हुए थे। गत चुनावों में 9137 मतदाता थे। इस बार 1276 मतदाता बढ़कर कुल 10413 हो गए हैं। छह वर्ष बाद चुनाव हो रहे हैं। 2018 चुनाव में 16 महिलाओं सहित 45 प्रत्याशी मैदान में थे। गत योजना में प्रधान का सीधा चुनाव नहीं होता था और पार्षद ही प्रधान का चुनाव करते आए हैं। इस बार 24 महिलाओं सहित 48 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें से पार्षद पद के लिए वार्ड एक से दो महिलाएं, वार्ड तीन से एक, वार्ड चार से चार महिलाएं, 7 से तीन, आठ से दो, वार्ड नौ से एक महिला, वार्ड 12 से तीन और 13 से एक महिला चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed