{"_id":"68c30dfb507c8e459e0fd0d7","slug":"senior-citizens-are-part-of-society-cjm-narnol-news-c-196-1-nnl1004-129544-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिक समाज का हिस्सा हैं : सीजेएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिक समाज का हिस्सा हैं : सीजेएम
Thu, 11 Sep 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो 11नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण करती सीजेएम नीलम कुमारी।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने वीरवार को नारनौल में समाज कल्याण से जुड़े चार केंद्रों का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य इन केंद्रों के कामकाज काे देखा।
सीजेएम नीलम कुमारी ने सबसे पहले नारनौल के सिविल अस्पताल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि ये व्यक्तियों को नशा मुक्त होने में मदद करते हैं। उन्होंने श्री माधव कल्याण समाज ट्रस्ट में स्थित नशा मुक्ति केंद्र का भी दौरा किया, जहां उन्होंने और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सुझाव दिए।
इसके बाद सीजेएम ने सेफ हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सेफ हाउस का उपयोग उन लोगों के लिए किया जाता है जिन्हें तत्काल सुरक्षा की आवश्यकता होती है। उन्होंने इन केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, जैसे कानूनी सहायता, चिकित्सा सुविधा और परामर्श सेवाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन
सीजेएम ने सीनियर सिटीजन होम का भी दौरा किया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की और हालचाल पूछा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज का हिस्सा हैं, जिनका अनुभव और ज्ञान हमारे लिए मूल्यवान है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सीनियर सिटीजन होम का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को एक सम्मानजनक और गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि इन केंद्रों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को उचित देखभाल, पौष्टिक भोजन और चिकित्सा सेवाएं मिलें।