फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Senior citizens aged over 90 years were honored.

Mahendragarh-Narnaul News: 90 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

Tue, 13 Jan 2026 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens aged over 90 years were honored.
फोटो नंबर-02बुजुर्गों का सम्मान करते संगठन के सदस्य व अति​थि। स्रोत-संस्था
नारनौल। वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से किला रोड स्थित कार्यालय साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में 90 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व वरिष्ठ भूवैज्ञानिक वासुदेव यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि मार्केट कमेटी नारनौल के चेयरमैन बाबूलाल यादव रहे।
विज्ञापन

संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा ने बताया कि समारोह में 90 वर्ष से अधिक आयु की चार महिलाओं ग्यारसी देवी संघीवाड़ा, भगवती देवी बावड़ीपुर, भरपाई लहरोदा और मिठी देवी मोहल्ला मियां की सराय व छह पुरुष वरिष्ठ नागरिकों हरिराम, श्यामलाल, सुरजभान जांगिड़, श्योनाथ, हनुमान दास और फतेचंद को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले संगठन के तीन सदस्यों जयप्रकाश कौशिक, पुरुषोत्तम आर्य एवं प्रभातीलाल को भी सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में संगठन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर मास्टर भागीरथ प्रसाद एवं सुरेश जांगिड़ को सम्मानित किया गया। वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नीडी ग्रुप के संस्थापक मनीष गोगिया का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान दुलीचंद शर्मा ने कहा कि 90 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग समाज के मार्गदर्शक होते हैं और उनके अनुभवों से परिवारों व समाज को संस्कार मिलते हैं। मुख्य अतिथि बाबूलाल यादव ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए बुजुर्गों के सहयोग से गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने की बात कही।

अध्यक्ष वासुदेव यादव ने कहा कि वृद्ध समाज की धरोहर हैं और उनका सम्मान हम सभी का दायित्व है। डॉ. कृष्णा आर्या ने लोकगीत के माध्यम से बुजुर्गों के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव मुखराम सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed