{"_id":"576ade7a4f1c1b0d69b47e6c","slug":"seeds-former-justify-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमाणित किस्मों की ही करें बिजाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमाणित किस्मों की ही करें बिजाई
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
किसान शिविर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
क्षेत्र के गांव नौलायजा में कृषि विभाग और हिंदुस्तान ग्वार गम एंड केमिकल्स भिवानी की ओर से बुधवार को ग्वार फसल पर एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्यातिथि कृषि विकास अधिकारी डा. सतीश यादव ने कहा कि ग्वार फसल की बिजाई का यह सही समय है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे हरियाणा बीज निगम की सरकारी दुकान व हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा अनुमोदित किस्मों की ही बिजाई करें। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी भी दी औश्र इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
कृषि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रो. आरके सैनी ने बीज उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को अच्छी पैदावार के अच्छे किस्म का बीज, बीज उपचार के साथ-साथ संतुलित खाद का प्रयोग व समय पर खरपतवार नियंत्रण जरूरी बताया। शिविर का मकसद किसानों को अनावश्यक खरपतवार नाशक दवाई प्रयोग न करने पर आग्रह किया। उन्होंने ग्वार की उन्नत किस्में एचजी 365, एचजी 563 व एचजी 2-20 अपनाने को कहा। इस अवसर पर शिविर में उपस्थित 80 किसानों को ग्वार बीज उपचार की दवाई फ्री दी गई। इस मौके पर शिविर में किसान क्लब प्रधान बीरसिंह यादव, जयसिंह, श्रवण, भूपसिंह, विजय सिंह, सुभाष, हरीकिशन, भोलाराम आदि अनेक किसान उपस्थित थे।