{"_id":"668c3dd8cf9c3805c0086f96","slug":"second-merit-list-will-be-released-today-in-government-industrial-training-institute-narnol-news-c-203-1-sroh1012-110611-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आज जारी होगी दूसरी मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आज जारी होगी दूसरी मेरिट सूची
Tue, 09 Jul 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 09 Jul 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कौशल विकास विभाग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को दाखिले के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। महेंद्रगढ़ की चार आईटीआई में पहली मेरिट सूची में 675 विद्यार्थियों की सूची जारी की गई थी, जिसमें से 215 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है। विभाग की ओर से मंगलवार को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल अधिकारी व प्रभारी हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि पांच ट्रेड की 180 सीट पर 88 छात्राओं की पहली मेरिट सूची जारी की गई थी, जिसमें से 61 छात्राओं ने दाखिला लिया है। 27 छात्राओं ने किसी कारणवश दाखिला नहीं ले पाईं। जिन छात्राओं ने पहली सूची में नाम आने के बाद दाखिला नहीं ले पाई हैं, उनका नाम दूसरी सूची में प्रतिशत के हिसाब से आएगा। इसके अलावा जिन छात्राओं के आवेदन में त्रुटि थी संस्थान की ओर से ऑनलाइन रिजेक्ट किया गया था। उसको बिना कोई जुर्माना राशि दिए नाम दूसरी मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा। जिन छात्राओं के आवेदन में त्रुटि होने के बाद ऑनलाइन रिजेक्ट नहीं करवाया तो उसको 250 रुपये जुर्माना राशि देनी होगी।
जिन छात्राओं ने बाहर से फीस जमा करवाई है। वह अपनी फीस जमा की स्लीप कार्ड व मेरिट कार्ड भी साथ लेकर आना अनिवार्य है। पहली सूची में कोपा में 62 प्रतिशत, ब्यूटीशियन में 58 प्रतिशत, सिलाई में 56 प्रतिशत, स्टेनों हिंदी में 65 प्रतिशत, कढ़ाई में 61 प्रतिशत तक मेरिट सूची रही।
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के इंचार्ज संदीप ने बताया कि संस्थान में 21 ट्रेड की 668 सीट पर 309 विद्यार्थियाें की पहली मेरिट सूची जारी की गई थी, जिसमें से 116 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। 9 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। 9 से 12 जुलाई तक दाखिला ले सकता है। 13 जुलाई को फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि रहेगी। 18 से 22 जुलाई को तीसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। 23 जुलाई तक फीस जमा करवाई जाएगी।
ट्रेड सीट पहली मेरिट सूची के आधार पर दाखिला
कोपा 48 24
ब्यूटीशियन 48 15
सिलाई 40 10
स्टेनो हिंदी 24 05
कढ़ाई 20 07