फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Second day of Dharna in Mahindergarh, demand for making district headquarters

Haryana: महेंद्रगढ़ में धरने का दूसरा दिन, जिला मुख्यालय बनाने की मांग; प्रदर्शन की महिलाओं ने थामी कमान

Sun, 11 Aug 2024 01:18 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 11 Aug 2024 01:18 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ प्रदेश का पहला ऐसा जिला है जिसका मुख्यालय भी 25 किलोमीटर दूर है। महेंद्रगढ़ केवल नाम का ही जिला है इसके सारे मुख्यालय यहां से 25 किलोमीटर दूर नारनौल में स्थित हैं। महिलाओं ने गौ माता व धार्मिक भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
Second day of Dharna in Mahindergarh, demand for making district headquarters
धरने में महिलाएं भी शामिल - फोटो : संवाद

विस्तार

महेंद्रगढ़ को जिला मुख्यालय व सतनाली को उपमंडल का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर दूसरे दिन धरना जारी रहा। रविवार को धरने की कमान महिलाओं ने थामी। सुबह 10 बजे ही क्षेत्र के विभिन्न गांव से ट्रैक्टर ट्राली व गाड़ियों में बैठकर महिलाएं धरना स्थल पर पहुंच गई।

विज्ञापन




धरना स्थल पर महिलाओं ने वजन का कर सरकार को जगाने का प्रयास किया। धरना संयोजक बलवान फौजी ने बताया कि महिलाओं ने आश्वासन दिया है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती वह भी धरने पर सक्रिय भूमिका निभाएंगी। क्षेत्र के लोगों द्वारा वर्षों से यह मांग उठाई जा रही है लेकिन प्रदेश की सरकारों महेंद्रगढ़ के साथ भेदभाव अपनाया है। महेंद्रगढ़ प्रदेश का पहला ऐसा जिला है जिसका मुख्यालय भी 25 किलोमीटर दूर है। महेंद्रगढ़ केवल नाम का ही जिला है इसके सारे मुख्यालय यहां से 25 किलोमीटर दूर नारनौल में स्थित हैं। महिलाओं ने गौ माता व धार्मिक भजनों की शानदार प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed